संवाददाता: सऊद अंसारी
ग़ाज़ीपुर। पुलिस अधीक्षक ग़ाज़ीपुर द्वारा क्षेत्राधिकारी जमानिया व प्रभारी निरीक्षक गहमर के कुशल मार्गदर्शन में उ0नि0 कृष्ण प्रताप सिंह थाना गहमर मय हमराहियान व SOG प्रभारी निरीक्षक विनीत राय मय हमराहियान द्वारा दंगलबीर बाबा मंदिर के सामने से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया । जिसके सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 19/2021 धारा 3/7/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तगण के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण –
1.राकेश राय पुत्र लाल बिहारी राय निवासी ग्राम जलीलपुर थाना राजपुर जनपद बक्सर बिहार।
2.गंगासागर पुत्र बृजनाथ राजभर निवासी ग्राम जलीलपुर थाना राजपुर जनपद बक्सर बिहार।
बरामदगी का विवरण –
- 01 अदद रिवाल्वर 32 बोर व 03 जिन्दा कारतूस 32 बोर ।
- 01 अदद पिस्टल 9 MM व 02 अदद जिन्दा कारतूस ।
- 01 अदद हैण्ड ग्रेनेड
गिरफ्तारी का दिनांक 01.02.2021 समय 21.45 बजे
गिरफ्तारी का स्थान – दंगलबीर बाबा मंदिर के सामने वहद ग्राम बारा थाना गहमर जनपद गाजीपुर
- गिरफ्तार करने वाली टीम –
- SOG प्रभारी निरीक्षक विनीत राय जनपद गाजीपुर।
- उ0नि0 कृष्ण प्रताप सिंह चौकी प्रभारी बारा थाना गहमर जनपद गाजीपुर
- का0 इम्तियाज अली ,विपुल पाठक थाना गहमर गाजीपुर ।
- हे0का0 राम भवन, हे0का0 राम प्रताप पटेल ,हे0का0 विनय यादव ,हे0का0 भाई लाल स्वाट टीम गाजीपुर ।
- का0 राणाप्रताप सिंह ,का0 आशुतोष सिंह स्वाट टीम गाजीपुर ।