ग़ाज़ीपुर सिटी रेलवे स्टेशन पर पहुंचे 1200 मजदूर

संवाददाता सऊद अंसारी

गाजीपुर। जिलाधिकारी ओम प्रकाश आर्य ने बताया कि जालंधर से 1200 मजदूरो को लेकर बुद्धवार को एक विशेष ट्रेन जनपद के गाजीपुर सिटी रेलवे स्टेशन पर पहुंची। और जिसमें विभिन्न जिलो के मजदूर शामिल है। सभी को गाजीपुर सिटी रेलवे स्‍टेशन के प्‍लेटॅफार्म नम्‍बर एक पर स्‍वास्‍थ्‍य विभाग द्वारा थर्मल स्क्रिनिंग की जा रही है और विभाग द्वारा प्रमाण पत्र देकर यात्रियों को सहेड़ी स्थित जय गुरुदेव आश्रम द्वारा खान व पानी देकर बस से रवाना किया जा रहा है। सिटी स्टेशन पर डीएम, एसपी, एसपी ग्रामीण, एडीएम सभी सर्किल के एसडीएम व क्षेत्राधिकारी, दर्जनों थानाध्‍यक्ष मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने बताया कि इसमें पाजिटिव पाये जाने वाले व्यक्तियों को क्योरोटाईन किया जायेगा। तथा शेष को उनके गृह जनपद बसो में माध्यम से पहुंचाया जायेगा। उन्होने सभी से अपील किया कि मास्क का प्रयोग व सोसल डिस्टेंसिंग का पालन अवश्य करें। इसमे आप की ही भलाई निहित है। साथ ही जिलाधिकारी ने सभी को खाद्य सामाग्री का कीट उपलब्ध कराया गया।

एक्सप्रेस ट्रेन के द्वारा जनपद गाजीपुर मे 1189 मजदूर पहुँचे । जिनका स्क्रीनिंग टेस्ट व पंजीकरण कराकर उनके गन्तव्य को रवाना किया गया तथा जो संदिग्ध थे उन्हें कोरेन्टाइन किया गया । सभी को लंच पैकेट व पानी वितरित किया गया। मौके पर जिलाधिकारी महोदय व पुलिस अधीक्षक गाजीपुर मौजूद रहें।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading