1.10 करोड़ की हेरोइन बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार

Report: हसीन अंसारी

गाजीपुर। रामपुर मांझा पुलिस ने चार अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 1170 ग्राम हेरोइन, सफारी गाड़ी बरामद हुई है। हेरोइन की कीमत 1.10 करोड़ रुपये है।

एसपी ओमवीर सिंह के मुताबिक, सोमवार को प्रभारी रामपुर मांझा व प्रभारी स्वाट-सर्विलांस की संयुक्त टीम ने सूचना के आधार पर कार्रवाई की। मलिकशाहपुर बहद रेलवे अंडर पास थाना रामपुर मांझा रेलवे क्रासिंग के पास से सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में राजेश सिंह यादव उर्फ रंगीला यादव और अंकित सिंह निवासी देवकली थाना रामपुर मांझा, मनोहर लाल निवासी ग्राम बिनोलिया थाना अकलेरा जनपद झालावाड़ राजस्थान और दुर्गा लाल निवासी जिकडिया थाना गाटोली जनपद झालावाड़ राजस्थान शामिल हैं। जबकि सुभाष यादव निवासी देवकली थाना रामपुर मांझा भाग गया। एसपी ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्त अंतरराज्यीय तस्कर हैं। गाड़ी की तलाशी के दौरान 1170 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। इसकी अनुमानित अंतर राष्ट्रीय कीमत 1.10 करोड़ रुपये है।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading