रिपोर्ट। हसीन अंसारी
गाज़ीपुर। रविवार को शहीदी पब्लिक स्कूल मोहल्ला चन्दन शहीद गाज़ीपुर में एक भव्य विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसमे कक्षा 1 से लेकर कक्षा 8 तक बच्चों भाग लिया| इस विज्ञानं प्रदर्शनी में चंद्रयान -2 की सफल लैंडिंग को मॉडल के माध्यम से प्रस्तुत किया इसके अतिरिक्त विंड मील, ब्लड सर्कुलशन वाटर फॉल, रोबोट, एयर कंडीशनर को दिखाया गया |
इस कार्यक्रम में शहीदी पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य श्री अज़हर इमाम ने सभी बच्चों की प्रशंसा की तथा चीफ गेस्ट नागरालिका के पूर्व चेयरमैन विनोद अग्रवाल तथा टाउन हॉल के सभासद का धन्यवाद किया |
इस कार्यकर्म में प्रबंधक मोहसीना बेग़म, मोहम्मद ज़फर, ज़फर अहमद, प्रदीप कुमार यादव, को ऑर्डिनेट रोज़ीन मरिया, शमा शाबिस्ता, आइशा तहरीम, ज़ोहरा फातिमा, ज़ारा नदीम, कमाल अहमद आदि अध्यापक व कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

