3 मिनट में करीब 400 सिलेंडर में धमाका, सहमा जनपद…

बरेली। पूरा जनपद में उस वक्त दहशत फैल गई जब बिथुरी चैनपुर थाना क्षेत्र में 3 मिनट में करीब 400 सिलेंडर में धमाके हुए। धमाके का वीडियो देखें।

क्या है पूरी घटना?

दरअसल, घटना बरेली के थाना बिथुरी चैनपुर थाना क्षेत्र में रजऊ परसपुर की है। जहां सोमवार दोपहर महालक्ष्मी गैस एजेंसी में सिलेंडर फटने से आग लग गई। पलभर में आग ने भीषण रूप ले लिया। 3 मिनट में करीब 400 सिलेंडर में धमाके हुए। आग ने पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया।

धमाका इतना भीषण था कि फटे सिलेंडरों के टुकड़े 500 मीटर दूर जाकर खेतों में गिरे, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। धमाके की आवाज 3 किमी दूर तक सुनाई दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के घरों को खाली कराया। फायर ब्रिगेड के साथ पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई है।  सुरक्षा के लिहाज से भारी पुलिस फोर्स तैनात है। आस-पास के रास्ते भी बंद किए गए हैं।

कैसे लगी आग?

खबर के अनुसार सोमवार दोपहर गोदाम पर सिलेंडर से भरा ट्रक खड़ा था। अचानक ट्रक के केबिन में आग लग गई। तभी ट्रक में लोड एक सिलेंडर फट गया। इससे आग पूरे ट्रक और गोदाम में फैल गई। रुक-रुक सिलेंडर में धमाके होने लगे।

बच गई जान…

बताया जा रहा है कि गैस एजेंसी सोमवार को बंद रहती है और वहां सिर्फ चौकीदार दिनेश चंद्र शुक्ला, उनकी पत्नी और ट्रक ड्राइवर थे। आग लगते ही तीनों ने भागकर अपनी जान बचाई। ड्राइवर ने बताया, ट्रक में शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी। वहीं मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एक ग्रामीण ने बताया कि हम लोग 600 मीटर की दूरी पर थे। जैसे ही पहला सिलेंडर फटा तो भगदड़ मच गई। हम अपनी जान बचाकर भागे। करीब 20 मिनट आग की लपटें उठती रहीं। सिलेंडर के टुकड़े रजऊ गांव में गिरे।

हुआ नुकसान…

ख़बर के अनुसार, जनहानि तो नहीं हुई लेकिन एजेंसी मालिक मनोज मिश्रा का कहना है कि आग की वजह से गैस एजेंसी के कार्यालय में रखें कंप्यूटर, कैमरे और दस्तावेज जल गए। गनीमत रही कि आग गोदाम के अंदर तक नहीं पहुंची, जहां दूसरे सिलेंडर रखे थे।

By Abhinendra

Journalist

Related Post

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading