लखनऊ से देश के विभिन्न धार्मिक स्थलों के लिए ट्रेन चलाने की मांग

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने बृहस्पतिवार को राज्यसभा में चर्चा के दौरान रेल मंत्री से मांग की कि लखनऊ से देश के विभिन्न धार्मिक स्थलों के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई जाए, ताकि उत्तर प्रदेश के श्रद्धालुओं को धार्मिक यात्रा करने में आसानी हो। उन्होंने वैष्णो देवी, खाटू श्याम, उज्जैन महाकाल एवं साईं धाम के लिए सीधी रेल सेवा शुरू करने का सरकार से आग्रह किया। उन्होंने कहा कि अभी तक इन धार्मिक स्थलों के लिए सीधी रेल सेवा नहीं होने के कारण यात्रा के दौरान तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यदि केंद्र सरकार इस प्रस्ताव को स्वीकार कर लेती है तो एक ओर जहां लखनऊ वासियों की परेशानियां दूर होंगी, वहीं पर्यटन क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। उन्होंने कहा कि धार्मिक पर्यटन के क्षेत्र में रेलवे की यह पहल अत्यंत महत्वपूर्ण एवं क्रांतिकारी साबित होगी।

Related Post

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading