Video: शर्मनाक ! Lucknow में युवती पर टूट पड़ी युवकों की भीड़, CM Yogi का तगड़ा एक्शन !

After the arrest of four accused in the case of indecency with a girl in Gomti Nagar area of Lucknow, action has now started against the policemen. ADCP and ACP including DCP East have been removed. At the same time, four policemen have been suspended.

ना कानून का डर है, न समाज का सत्कार है, ये वो लोग हैं जिन्होंने मिट्टी में मिला दिया संस्कार है. हुडदंग मचाने वाले इन चेहरों पर गौर कीजिये, ये समाज के वो दागदार चेहरे हैं जिन्होंने केवल तहज़ीब के शहर लखनऊ पर दाग नहीं लगाया बल्कि उस मां की खोख पर दाग लगा दिया जिसने इनको जन्म दिया था, भारत माता के आँचल पर दाग लगाने वाले ए वो चेहरे हैं जिन्होंने ना केवल अभद्रता फैलाया बल्कि सरेआम एक युवती की इज्जत की धज्जियाँ उड़ाकर उसके जीवन में असहनीय दर्द दे दिया है.

बुधवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जोरदार बारिश हुई, हर तरफ जलजमाव हो गया, यहाँ तक की सचिवालय और विधानसभा में भी बारिश का पानी भर गया, आमतौर पर सीएम योगी जिस दरवाजे से बाहर आते हैं, जलजमाव के कारण उन्हें दूसरे दरवाजे से बाहर निकला गया. इस बारिश ने जहाँ लखनऊ नगर निगम और अन्य विभागों की पोल खोली तो वहीँ इस तहज़ीब के शहर में लगे उन दीमकों का चेहरा सामने ला दिया जो इस शहर के तहज़ीब को खोखला कर रहे हैं.

लखनऊ के पॉश इलाके गोमतीनगर में बुधवार दोपहर सरेराह शर्मसार करने वाली वारदात हुई। मरीन ड्राइव के पास पुल के नीचे भरे पानी में हुड़दंग मचा रहे मनचलों ने बाइक से दोस्त के साथ जा रही युवती से अभद्रता की। छेड़छाड़ कर उसे पानी में गिरा दिया। किसी तरह से वह संभली और दोनों वहां से चले गए। उत्पाती युवक यहां घंटों बवाल काटते रहे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस हरकत में आई। मामले में एफआईआर दर्ज किया गया। अब तक चार लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

भारी बारिश की वजह से मरीन ड्राइव पुल के नीचे कई फीट पानी भर गया था। इसी दौरान 30-40 युवक यहां पहुंचे और पानी में खड़े होकर उत्पात मचाने लगे। इसी बीच जनेश्वर मिश्र पार्क की तरफ बाइक से एक युवक अपनी दोस्त के साथ आ रहा था। उत्पाती युवकों ने शोर मचाते हुए हाथ से दोनों पर पानी फेंकना शुरू कर दिया। इससे बाइक अनियंत्रित हो गई। इसी बीच युवकों ने युवती को पकड़कर नीचे गिरा दिया। उसने किसी तरह खुद को संभाला। युवक ने बाइक उठाई और वहां से कुछ दूरी तक पैदल गए। फिर दोनों बाइक से चले गए। वीडियो वायरल होने पर पुलिस मौके पर पहुंची।

उत्पात मचा रहे युवक वहां से गुजरने वाले वाहनों पर पानी उड़ेल रहे थे। लोग चुपचाप निकल जा रहे थे। जब बाइक पर युवती को आते देखा तो उत्पाती उसे घेरकर टूट पड़े। कुछ लोग उनकी करतूत का पुल के ऊपर वीडियो बना रहे थे। ये देख आरोपी भड़क उठे और उन लोगों से गाली-गलौज भी की।

महिला के साथ मौजूद युवक बेबस रहा। इसका कारण यह था कि उत्पात और छेड़खानी करने वालों की संख्या काफी ज्यादा थी। उसके सामने युवती से छेड़छाड़ की गई।

पता है एक दैनिक अखबार से बात करते हुए उस युवक ने क्या कहा? उसने कहा कि

आज जो हुआ वह कभी सपने में भी सोच नहीं सकता…। यकीन नहीं हो रहा कि तहजीब के शहर लखनऊ में मेरे और मेरी दोस्त के साथ ऐसा हुआ…। वह भी दिनदहाड़े और सरेराह। उपद्रवियों की ये करतूत लखनऊ पर दाग है। शहर में निकलने में डर लगने लगा है।

उसने कहा कि घटना के बाद से उसकी दोस्त खौफ में है। वह घर में कैद हो गई है। उसको बाहर तक निकलने में डर लग रहा है। अराजक युवकों की करतूत भरे दहशत के पल उसके दिल और दिमाग में कैद हो गए हैं।

उसने कहा कि दूर से दिखाई दिया कि पुल के नीचे व आसपास काफी पानी भरा है। वहां पर तमाम लोग खड़े हैं। ऐसा लगा कि शायद जो गाड़ियां पानी में फंस रही हैं, उनको निकलवाने में ये लोग मदद कर रहे होंगे। वहां पहुंचा तो पता चला कि ये उपद्रवी हैं। वे नोचने को दौड़ पड़े।

खैर इस मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कदा एक्शन लिया है और विधानसभा के अन्दर जिस तेवर से उन्होंने इस मामले पर अपनी बात कही उससे लगता है कि अब इन उपद्रवियों की खैर नहीं. ऊपर दिए गए वीडियो में आप भी सुन लीजिए।

अपराध करने वालों की कोई जाति नहीं होती और यदि आप अपराधिक घटनाओं का आकलन करेंगें तो ये साबित करना भी मुश्किल है कि अपराध केवल विशेष जाति या धर्म वाले ही करते हैं. उम्मीद है इस मामले पर राजनीति कम और कार्रवाई ज्यादा होगी.

सीएम योगी ने मामले का संज्ञान लेते हुए गुरुवार को लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। उन्होंने घटना पर नाराजगी हाजिर कर लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिये। सीएम योगी की नाराजगी पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। साथ ही सीएम के निर्देश पर शासन ने तत्काल प्रभाव से डीसीपी पूर्वी प्रबल प्रताप सिंह, एडीसीपी अमित कुमावत और एसीपी गोमतीनगर अंशु जैन को पद से हटा दिया।

Related Post

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading