पहाडगंज मे रोज़ाना सरे आम उड़ाई जा रही है लॉकडॉउन की धज्जिया

कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है। जिसके लिए सरकार ने लॉकडॉउन भी बढ़ा दिया है। प्रशासन द्वारा सभी देशवासियों को हाथ जोड़ कर विनती करकर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए कहा जा रहा है। तो वही दूसरी ओर कुछ लोग सोशल डिस्टेंसिंग की सरे आम धज्जिया उड़ा रहे है। आपको बता दे कि दिल्ली के पहाड़गंज स्थित मुल्तानी ढांडा गली नंबर. 10 मे रोज़ाना कुछ लोग क्रिकेट खेलते हैं जिस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नही किया जा रहा है यह लोग बिना मास्क के पुरा दिन क्रिकेट खेलते है और बहुत शोर शराबा करते है जिससे कि आस पास रहने वाले लोगो को काफी परेशानी हो रही है। खेलना मना नही है लेकिन अभी कि इस मुश्किल घडी को देखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना पहली प्रिओरिटी है।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading