सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं में 93.66 फीसदी बच्चे पास हुए हैं। छात्राओं ने छात्रों की तुलना में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस वर्ष छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 95.00% रहा। वहीं, छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 92.63% रहा।
रिजल्ट जारी होने पर कई बार हेवी ट्रैफिक होने के कारण वेबसाइट स्लो हो जाती है। यदि आपको भी ऐसी समस्या का सामना करना पड़ रहा है या मोबाइल में इंटरनेट सही काम नहीं कर रहा है तो आप रिजल्ट देखने के लिए अन्य वैकल्पिक तरीकों का इस्तेमाल कर सकते हैं। छात्र रिजल्ट देखने के लिए यहां बताए पाचं तरीकों का इस्तेमाल कर सकते हैं:
आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से (CBSE Board 10th Result Official Website)
डिजिलॉकर के माध्यम से (CBSE Board 10th Result By DigiLocker)
उमंग ऐप के माध्यम से (CBSE Board 10th Result By Umang App)
एसएमएस (CBSE Board 10th Result by SMS)
आईवीआरएस/कॉल (CBSE Board 10th Result By IVRS/Call)
पिछले साल 13 मई को सीबीएसई कक्षा 10वीं परीक्षा के परिणाम की घोषणा की गई थी। कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 93.12% दर्ज किया गया था। यह 2023 की तुलना में 0.48% अधिक था। पिछले पांच वर्षों का उत्तीर्ण प्रतिशत आप नीचे तालिका में देख सकते हैं:
साल उत्तीर्ण प्रतिशत (%)
2024 93.60 प्रतिशत
2023 93.12 प्रतिशत
2022 94.40 प्रतिशत
2021 99.04 प्रतिशत
2020 91.46 प्रतिशत
………………..
CBSE Class 12th Result: 17.88 लाख छात्रों का रिजल्ट जारी हुआ
कक्षा 12वीं की परीक्षा 15 फरवरी से 4 अप्रैल के बीच आयोजित की गई थी। इसमें 17.88 लाख छात्रों ने परीक्षा दी। 10वीं और 12वीं दोनों परीक्षाओं में कुल मिलाकर लगभग 42 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया।
सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2025 के लिए उत्तीर्ण प्रतिशत 88.39% रहा। परीक्षा के लिए कुल 17,04,367 छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 16,92,794 उपस्थित हुए और 14,96,307 उत्तीर्ण घोषित किए गए। इसके अलावा, पिछले वर्ष का उत्तीर्ण प्रतिशत 87.98% था। इसलिए, पिछले वर्ष की तुलना में कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2025 में 0.41 अंकों की मामूली वृद्धि हुई है।
स्कूल प्रकार के अनुसार उत्तीर्ण प्रतिशत:
जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV) – 99.29%
केन्द्रीय विद्यालय (KV) – 99.05%
STSS स्कूल – 98.96%
सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल (Govt Aided) – 91.57%
सरकारी स्कूल (Govt) – 90.48%
स्वतंत्र / निजी स्कूल (Independent) – 87.94%
सीबीएसई बोर्ड मेरिट लिस्ट जारी नहीं करता है। इसके अलावा रिजल्ट में कोई टॉपर भी घोषित नहीं किया जाता है। बोर्ड सभी स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों को ये निर्देश भी देता है कि किसी भी बच्चे को स्कूल या जिले का टॉपर घोषित न करें।

