ठंठ में फुटबॉल की गर्मी, राज्यस्तरीय फुटबॉल का फाइनल मुकाबला
दिलदारनगर । उसियां मिनी स्टेडियम में जहांगीरीया स्पोर्टिंग क्लब द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में शनिवार को सेमी फाइनल के दौरान दो मैच खेले गए। पहला मैच महेंद बनाम पखनपुरा के बीच खेला गया। जिसमे महेंद ने 1-0 से मैच जीत दर्ज की। वही दूसरा मैच उसिया बनाम कुर्रा के बीच हुआ जिसमें उसिया ने 6-5 से मैच जीत कर फाइनल में अपना स्थान बनाई।
पहले मैच के दौरान महेंद और पखनपुरा की टीम की भिड़ंत हुई जिसमें रोमांचक मुकाबले के दौरान महेंद के खिलाड़ी 10 नंबर की जर्सी में मोहम्मद कैफ ने पहले हाफ में एक गोल मारकर बढ़त बना ली। पहले हाफ में ही पखनपुरा टीम काफी प्रयास किया लेकिन गोल करने में नाकाम रही । वही दूसरे हाफ में कांटे की टक्कर होती रही पखनपुरा के खिलाड़ी गोल उतारने की लाख प्रयास किया फिर भी गोल न उतार सका । निर्णायक मंडल के द्वारा महेंद को 1-0 से विजेता घोषित किया गया।
दूसरा मैच उसियां और कुर्रा के बीच खेला गया। जिसमें दोनों टिमो का शुरू से ही काफी बेहतरीन खेल चलता रहा। पहले हाफ तक कांटे की टक्कर चलता रहा।
वही दूसरे हाफ मे रोमांचक मुकाबले के दौरान चढ़ा उतरा होता रहा किसी तरफ गोल न होने से निर्णायक द्वारा ट्राई देकर कराया गया जिसमें उसिया ने 6-5 से कुर्रा को हराकर फाइनल में स्थान बनाया
निर्णायक मंडल के द्वारा उसिया की टीम को 6-5 से विजेता घोषित करते हुए मैन ऑफ द मैच उसिया के खिलाड़ी मोहम्मद शमी खान को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। दोनों ही विजेता टीमों ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।
उक्त मौके पर अरशद खान, मो. तनवीर खान, शाहबाज खान,सफिक खान, शकील, नौशाद बसपा जिला उपाध्यक्ष परवेज खान, इकबाल खान, पूर्व खिलाड़ी फिरोज खान, परवेज खान,नफीस खान, जुनैद खान आदि लोग मौजूद रहे। आयोजन ग्राम प्रधान शम्स तबरेज खान उर्फ पिंटू ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।