गाजीपुर में खाद की कालाबाजारी उजागर, 24 बोरी यूरिया गायब, गोदाम सचिव के खिलाफ मुकदमा दर्ज

रिपोर्ट: हसीन अंसारी

Ghazipur। जिले में खाद की कालाबाजारी का बड़ा मामला सामने आया है। ग्रामीणों की शिकायत पर प्रशासन ने जांच कर कार्रवाई शुरू की है। मामला बहु-उद्देशीय ग्रामीण सहकारी समिति खड़वाडीह के गोदाम से जुड़ा हुआ है, जहां से यूरिया की 24 बोरियां गायब पाई गईं।

सूत्रों के मुताबिक, ग्रामीणों ने शिकायत की थी कि किसानों को समय पर खाद नहीं मिल रही है और गोदाम में अनियमितताएं हो रही हैं। जिलाधिकारी के निर्देश पर अपर जिला सहकारी अधिकारी ने गोदाम की जांच की। जांच में खुलासा हुआ कि 30 अगस्त को पीसीएफ गाजीपुर से चालान संख्या 184/8 के तहत 250 बोरी यूरिया गोदाम को भेजी गई थीं, लेकिन मौके पर केवल 226 बोरी यूरिया ही मिलीं। 24 बोरी यूरिया का कोई रिकॉर्ड नहीं मिला, जिससे कालाबाजारी की पुष्टि हुई।

जांच पूरी होने के बाद गोदाम को सील कर खड़वाडीह के सभापति की अभिरक्षा में सौंप दिया गया। जांच में यह भी पाया गया कि गोदाम के प्रभारी सचिव मोहम्मद साबिर द्वारा आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 का उल्लंघन किया गया है।

जिला कृषि अधिकारी की ओर से थाना शादियाबाद में गोदाम सचिव के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। प्रशासन अब इस मामले की गहन जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटा हुआ है। अधिकारियों का कहना है कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और किसानों के हितों से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह मामला कृषि क्षेत्र में चल रही अनियमितताओं और कालाबाजारी के खिलाफ प्रशासन की सख्ती को दर्शाता है, जिससे भविष्य में ऐसे मामलों पर अंकुश लगने की उम्मीद है।

अविनाश कुमार जिलाधिकारी गाज़ीपुर

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading