Budget 2025-26: क्या वाकई टीवी से लेकर मोबाइल तक हो जाएंगे सस्ते? जी हां वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज लगातार 8वां बजट पेश किया। इस दौरान उन्होंने कई बड़े एलान करते हुए कहा कि ब्रॉडबैंड कनेक्शन की कनेक्टिविटी को बेहतर किया जाएगा और सभी सरकारी विद्यालय में ब्रॉडबैंड कनेक्शन दिया जाएगा।
वहीं बजट 2025 में पार्ट्स, कैमरा मॉड्यूल, कनेक्टर, वायर्ड हेडसेट के रॉ मैटेरियल, माइक्रोफोन और रिसीवर, USB केबस, फिंगर प्रिंट रीडर, मोबाइल फोन सेंसर पर पहले पर 2.5 फीसदी ड्यूटी लगती थी लेकिन अब कस्टम ड्यूटी को खत्म भी कर दिया गया है, इसकी वजह से स्मार्टफोन्स की कीमत कम हो सकती है। LCD-LED TV ओपन सेल्स और कॉम्पोनेंट्स से ड्यूटी हटा ली गई है लेकिन इंटरैक्टिव फ्लैट पैनल डिस्प्ले पर कस्टम ड्यूटी बढ़ा कर 20% कर दिया गया है, इससे अब प्रीमियम टीवी महंगे होंगे लेकिन एलसीडी और एलईडी टीवी सस्ते होंगे।
लिथियम बैटरी और टीवी समेत इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट होंगे सस्ते। इसके अलावा इलेक्ट्रिक कारें सस्ती होंगी। मोबाइल से लेकर टीवी तक सस्ता होगा। इसके अलावा भारत में बनने वाले सभी तरह के इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट सस्ते होंगे। यह खबर भारतीय उद्योग और बैटरी निर्माण क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण घोषणा है। सरकार ने कोबाल्ट पाउडर, लिथियम-आयन बैटरी के स्क्रैप, लेड, जिंक और अन्य 12 महत्वपूर्ण खनिजों को बेसिक कस्टम्स ड्यूटी (BCD) से छूट देने का निर्णय लिया है।
