Lockdown 3.0 : गाजीपुर भाजपा को मदद के लिए विडियो कांफ्रेंसिंग से दिया जा रहा निर्देश

संवादाता : हसीन अंसारी

गाजीपुर।‌लाक डाउन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील सामाजिक दूरी को बनाए रखने के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी बड़ी जिम्मेदारी और भूमिका के साथ लोगों के हितार्थ समर्पित होकर कार्य कर रही है।

पार्टी के मंडल अध्यक्ष, पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता लगातार जनपद के कोने कोने में अपनी उपस्थिति के साथ लोगों की हर संभव मदद कर रहे हैैं। वहीं इस संवेदनशील दौर में भारतीय जनता पार्टी शीर्ष नेतृत्व विडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से संगठन के निचले इकाई बुथ संगठन तक लगातार सम्पर्क में है। सुचना प्रोद्योगिकी के माध्यम से प्रतिदिन सायं काल राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्र्रदेश अध्यक्ष एवं,क्षेत्रीय संगठन के शीर्षस्थ पदाधिकारियों की रोज रोज वार्ता, समीक्षा में शामिल हो रहे हैं.

भाजपा जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने बताया कि “भारतीय जनता पार्टी लगातार लोगों के सम्पर्क में है ताकि किसी को कोई समस्या आने पर उसका तत्काल समाधान संभव हो सके।”

उन्होंने बताया कि “प्रधानमंत्री राहत सहायता राशि, आरोग्य सेतु एप्प डाउनलोड करने को लेकर कार्यकर्ताओं में पुरी सक्रियता है। इसके साथ साथ भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने सार्वजनिक जगहों पर लोगों को सामाजिक दूरी बनाए रखने तथा उनके जरुरतों पर सहयोग करने में तत्परता दिखाया है।”

उन्होंने कहा कि “जन सहयोग से जिला कार्यालय पर तैयार राशन से भरा मोदी कीट लगातार आवश्यक्ता अनुसार जिले के हर क्षेत्रो में भेजा जा रहा है।”

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading