गुजरात में विधानसभा चुनाव के परिणाम आज घोषित किए जाएंगे। सुबह आठ बजे से मतगणना जारी है और भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर से अपना ही रिकॉर्ड तोड़ती नजर आ रही है। चुनाव आयोग की तरफ से जारी आंकड़ों के हिसाब से भाजपा 154 सीटों पर जीत का मुहर लगाती नजर आ रही है। पिचले तीन दशकों से भाजपा प्रदेश में सत्ता पर काबिज है। ऐसे में इसे ऐतिहासिक जीत बताया जा रहा है। साल 1995 में भाजपा ने 149 सीटों पर जीत हासिल की थी लेकिन इस साल 154 सीटों पर जीत का नया रिकॉर्ड बनाने जा रही है।
बता दें, गुजरात में दो चरणों में विधानसभा चुनाव का आयोजन किया गया। 1 और 5 दिसंबर को गुजरात में हुए चुनाव का नतीजा आज यानि 8 दिसंबर को घोषित होने जा रहा है। चुनाव में 64.33 फीसदी मतदान दर्ज की गई। हालांकि ये आंकड़ा साल 2017 के चुनाव में किए गए मतदान से कम है। गुजरात में अगर फिर से भाजपा की सरकार आती है तो यह सबसे अधिक समय तक सरकार में रहने वाली पार्टी बन जाएगी।