प्रत्येक विधानसभा में पांच हज़ार नए मतदाता/वोटर बनाएंगी भाजपा-जिलाध्यक्ष ऋषिकांत राय

शैलेन्द्र शर्मा
आजमगढ़ भाजपा लालगंज के जिलाध्यक्ष ऋषिकांत राय की अध्यक्षता में मतदाता पुनरीक्षण अभियान की  बैठक निज़ामाबाद स्थित गुरुद्वारा में आयोजित किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ऋषिकांत राय ने कहा कि  प्रदेश में नए मतदाता बनाने का अभियान चल रहा है भारतीय जनता पार्टी लालगंज ने इस अभियान में प्रत्येक विधानसभा में 5000 नए मतदाता बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है इसलिए भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता निर्धारित तिथियों पर अपने बीएलओ से संपर्क कर नए मतदाता बनाने का कार्य करेंगे अभियान के लिए जिला मंत्री शैलेंद्र नाथ यादव को जिला संयोजक बनाया गया है, भाजपा लालगंज के अंतर्गत आने वाले सभी 22 मंडलो में मण्डल मतदाता प्रमुख बनाया गया है। मतदाता पुनरीक्षण अभियान के जिला संयोजक डॉ शैलेन्द्र नाथ यादव में अभियान को सफल बनाने के लिए रूपरेखा तय करते हुए कहा कि  सभी मण्डलो पर 3 व 4 दिसम्बर को मण्डल पदाधिकारियों ,  सेक्टर संयोजक व बूथ अध्यक्षों की बैठक कर उन्हें लक्ष्य देकर युद्धस्तर पर इसे सफल बनाना है।बैठक का संचालन जिला महामंत्री सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने किया तथा बैठक में पूर्व मंत्री व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा डॉ कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा, जिला महामंत्री जयप्रकाश जायसवाल, हरीश तिवारी, जिला उपाध्यक्ष फूलचंद भारती, चंद्रजीत तिवारी, हनुमन्त सिंह, जिला मंत्री सुनील सिंह डब्बू, संचिता श्री चौहान, रामस्वारथ राजभर, अभिषेक सिंह बॉबी,  जिला कार्यालय मंत्री अजय कुमार यादव, जिला कार्यालय प्रभारी प्रवीण सिंह पिंटू, सहित सभी मंडलों के अध्यक्ष व अभियान के प्रभारी उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading