भाजपा जिलाध्यक्ष के प्रयास से बनेगें करीब 67 किलोमीटर के चार प्रमुख मार्ग…

गाजीपुर। भाजपा जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने लोकसभा की प्रवासी केन्द्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी को पत्र लिखकर जिले के चार प्रमुख महत्वपूर्ण मार्गों मनिहारी -जखनियाँ तहसील होते फद्दूपुर मार्ग लगभग 21 किमी, सैदपुर से भितरी, धुवार्जुन होते शादियाबाद मार्ग, लगभग 24 किमी, राष्ट्रीय राजमार्ग 29 जंगीपुर, लावा मोड़ से वाया सुभाखरपुर आरीपुर मार्ग लम्बाई 10.25 किमी, नन्दगंज से शादियाबाद मार्ग 16.65 किमी जो जर्जर और गड्ढों के कारण दुर्गम है। उनके सुदृढीकरण एवं चौड़ीकरण हेतु कहा था। उस पर तत्काल प्रभाव से मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने संज्ञान लेकर उत्तर प्रदेश सरकार के लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद से वार्ता कर उन्हें पत्र लिखकर इसके त्वरित निर्माण को कहा है।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा ने विज्ञप्ति के माध्यम से यह जानकारी देते हुए बताया कि इस आशय की जानकारी स्वयं केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह को फोन करके बताते हुए कहा कि लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद ने इस पर अतिशीघ्र कार्यवाही का भरोसा दिया है।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading