रिपोर्ट: अमित कुमार
Ballia: बलिया जनपद के गांव देहात क्षेत्रों में एक ऐसा अजीबो रीग़रीब मामला आया हैं। जान जाएंगे तो चौक जाएंगे। जहां झोला छाप डॉक्टरों का धंधा जोर शोर से चल रहा है। जानकारी और डिग्री के अभाव में ऐसे डॉक्टर मरीजों की ज़िंदगी दांव पर लगा रहे हैं।
ऐसा ही एक मामला पकड़ी थाना क्षेत्र के उससा चट्टी से है जहां सहुलाई गांव की महिला मरीज अपने पांजर (काँख) में हुए दर्द का इलाज कराने डॉक्टर की क्लिनिक पहुंची। जहां डॉक्टर ने इलाज के नाम पर गिल्टी का ऑपरेशन कर दिया। कुछ दिन के बाद ऑपरेशन वाली जगह नासूर बन गया।
पीड़िता जब इस बात की शिकायत लेकर दुबारा डॉक्टर के पास पहुंची तो डॉक्टर ने फिर एक बार उसी जगह ऑपरेशन कर दिया। पीड़ित महिला मरीज का आरोप है कि मैं ऑपरेशन कराने से दोनों बार मना किया लेकिन डॉक्टर ने जबरदस्ती ऑपरेशन कर दिया जिसके बाद मर्ज बढ़ता गया और मेरी जिंदगी दांव पर लग गई है।
बाइट: पीड़ित महिला