दबंग की धमकी से डरे ग्रामीणों ने एसपी से की मांग

संवाददाता शैलेंद्र शर्मा

आजमगढ़। जिले के शहर कोतवाली के हाफिजपुर के आगापुर गांव के ग्रामीणों ने गांव के एक व्यक्ति पर ग्राम समाज के कुंए और सरकारी खंडंजे पर कब्जा कर लिया है । विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर पहुंची ये महिलाएं आगापुर गांव की हैं इनका आरोप है कि गांव के हरेन्द्र चैहान गोलबंद किस्म का व्यक्ति है। उसने ग्राम समाज के कुएं पर अवैध रूप से कब्जा कर शौचालय का निर्माण कर लिया है। वही गांव में बिछे खंडंजे के रास्ते पर भी अवैध रूप से कब्जा कर लिया है। जिससे ग्रामीणों का आवागमन बाधित है। इस मामले में करीब एक माह पूर्व अधिकारियों के यहां प्रार्थना पत्र दिया गया था जिसके बाद वह मान गया। लेकिन बाद में पुनः कुंआ, सरकारी हैंडपम्प और खंडजा पर कब्जा जमा लिया। विरोध करने पर तमंचा लहराते हएु जाने से मारने की धमकी देता है । जिससे गांव में भय का महौल व्यप्त है। पुलिस अधीक्षक ने ग्रामीणों की शिकायत पर मामले की छानबीन में लिए शहर कोतवाली को निर्देष दिया है ।

Related Post

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading