गाज़ीपुर: सरेआम पीरनगर से 20 वर्षीय युवक के अगवा होने की जनता ने जताई आशंका, क्या है सच्चाई?

गाज़ीपुर। ताजा खबर शहर के पीरनगर से है, जहां एक 20 वर्षीय युवक के अपहरण जैसी वारदात होने खबर आ रही है, वहां मौजूद लोगों के कहा कि तकरीबन 7:15 बजे के आसपास नीली कार से आए लोगों ने जबरदस्ती एक युवक को कार में बैठा कर ले गए।

वही मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि युवक रास्ते से जा रहा था, तभी कार से आए लोगों ने जबरदस्ती युवक को कार में बैठा लिया। कार का नंबर पहचान लिया गया है। ये पूरा मामला पीरनगर के डॉ एमडी सिंह आवास के सामने का है। ये किस तरह का मामला है,अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading