रिकॉर्ड तोड़ मास्क वितरण के साथ 136 जिलों में बेरोजगारों के लिए जीवनदायनी बनी यूनियन बैंक

संवादाता : हसीन अंसारी

गाजीपुर |जिले के अग्रणी बैंक यूनियन बैंक ऑफ इंडिया द्वारा और भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा संचालित यूनियन ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के पूर्व प्रशिक्षुओ द्वारा अनलॉक 1 पीरियड में जिलाधिकारी ग़ाज़ीपुर ओम प्रकाश आर्य (आईएएस) के निर्देशानुसार जिला उद्योग एवं प्रोतसाहन केंद्र के उपायुक्त अजय कुमार गुप्ता ने खादी के कपड़ो के द्वारा यूनियन ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के पूर्व प्रशिक्षुओं से 1000, थ्री लेयर का मास्क तैयार करवाया है.

इस मास्क का वितरण विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों के अलावा अन्य जरूरतमंद लोगों को वितरित करवाया जाएगा, साथ ही अनलॉक 1 पीरियड में लोगो से सोशल डिस्टेंसिंग के साथ अन्य एहतियात कदम के बारे में लोगो को बताया जाएगा यूनियन ग्रामीण प्रशिक्षण संस्थान द्वारा लॉक डाउन शुरू होने से लेकर अनलॉक 1 के दौरान अभीतक कुल 32000 से अधिक मास्क का निर्माण और वितरण किया जा चुका है.

संस्थान को जिला प्रसाशन के अमूल्य सहयोग के साथ जिला उद्योग केंद्र मंडी समिति जंगीपुर स्वयं सेवी संस्थान भारत विकास परिषद का भी सहयोग रहा है, इसके अलावा संस्थान ने अपनी ओर से भी मास्क का वितरण करवाया है.

लॉक डाउन के दौरान संस्थान ने अपने यहां से सीखे प्रशिक्षुओं को रोजगार का एक माध्यम घर से करवा दिया, इस प्रशिक्षण संस्थान में युवाओ को निःशुल्क मोबाइल मरम्मत, एसी, फ्रीज़, कंप्यूटर, इलेक्ट्रीशियन के साथ सिलाई कटाई ब्यूटी पार्लर सॉफ्ट टॉयज़ के साथ अनेक स्व रोजगारपरक कार्यक्रम यहां पर ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं एवम युवतियों को दिया जाता है.

इस प्रशिक्षण संस्थान में न केवल प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है, बल्कि बिजनेस करने के बारे में भी विशेषज्ञों एवम अन्य गेस्ट फैकल्टी द्वारा उद्यमिता के बारे में बताया जाता है, इस प्रशिक्षण संस्थान में हर व्यवस्था भारत सरकार और यूनियन बैंक सोशल फाउंडेशन द्वारा निःशुल्क प्रदान करवाया जाता है.

संस्थान द्वारा प्रशिक्षण उपरांत प्रमाण पत्र प्रदान किया जाता है, जिसके माध्यम से आवश्यकतानुसार ऋण भी प्राप्त किया जा सकता है। संस्थान को मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रकाश गुप्ता एवं जॉइंट मजिस्ट्रेट एवं उप जिलाधिकारी सदर प्रभाष कुमार (आईएएस) द्वारा समय समय पर मार्गदर्शन प्रदान किया जाता है।

संस्थान के निदेशक बिनोद प्रसाद शर्मा पूरे कार्य का निर्देशन करते है, पूरे कार्य का पर्यवेक्षण संस्थान के वरिष्ठ संकाय प्रमुख सुशान्त श्रीवास्तव कर रहे हैं, मास्क निर्माण का कार्य संस्थान की प्रशिक्षिका ज़ेबा अंजुम के निर्देशन में हो रहा हे। जिले का ये प्रशिक्षण संस्थान जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार की दिशा में एक अहम भूमिका का निर्वहन कर रहा है. साथ 136 जनपदों में प्रवासियों को प्रशिक्षण देने हेतु इस संसथान का चयन किया गया है.

Related Post

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading