भारत रक्षा दल द्वारा लाकडाउन में लगातार कई तरह का सेवा अभियान चलाया गाया

संवाददाता शैलेंद्र शर्मा

आजमगढ़। 24 मई भारत रक्षा दल द्वारा ला क डाउन के दौरान लगातार कई तरह का सेवा अभियान चलाया जा रहा है, इन दिनों संगठन द्वारा कोरोनावायरस के संक्रमण को रोकने के लिए नगर क्षेत्र में पिछले 5 दिनों से सैनिटाइजेशन का कार्य किया जा रहा है ,इसी क्रम में आज कुर्मी टोला व गुरु टोला मुहल्ले में कार्यकर्ताओं ने सैनिटाइजेशन किया ,साथ ही संगठन द्वारा पक्षियों को दाना पानी देने के लिए दाना पानी घर बनाकर कई स्थानों पर लाया जा रहा है तथा जो लोग भी इस घर को लगाने की इच्छा कर रहे हैं उन्हें संगठन द्वारा यह दाना पानी दिया जा रहा है ताकि पक्षियों को भी इस तपती गर्मी में दाना पानी मिल सके। इस अभियान का नेतृत्व कर रहे द्वारिकाधीश पांडे ने बताया कि आज ही हम लोगों ने दाना पानी घर उपलब्ध कराने की चर्चा की तो एक दिन में ही 70 लोगों ने इस घर के लिए फोन किया हम लोगो को काफी खुशी हुई कि हमारे नगर के लोग काफी संवेदनशील है ।हम लोगों से अपील कर रहे हैं कि आप पक्षियों के लिए कुछ ना कुछ करें, इस तरह का अगर अगर बनवा घर बनवा ले रहे हैं तो लगवा दें ,अगर बनवाने में कोई असुविधा हो तो हमें फोन करें हम उपलब्ध करा देंगे ,आज के अभियान में बन प्रमुख रूप से पप्पू, जावेद, द्वारिका धिस पांडेय, मोहम्मद अफजल सुनील वर्मा निशीथ रंजन, राम जन्म,गोपाल प्रसाद दुर्गेश ,डॉ धीर जी, प्रदीप चौहान ,आलोक शर्मा ,हरिओम व अन्य कई कार्यकर्ता लगे रहे ।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading