लाक डाउन का सख्ती से पालन कराने के लिए रूट मार्च कर, दिए गए आवश्यक निर्देश ।

संवाददाता शैलेंद्र शर्मा

आजमगढ़। उप जिलाधिकारी बूढ़नपुर दिनेश मिश्रा व थाना प्रभारी हिमेंद्र सिंह के नेतृत्व में आज समूचे नगर पंचायत समेत मदियापार मोड़ मदियापार बाजार तथा अन्य जगहों पर मय फोर्स के साथ लाक डाउन का सख्ती से पालन कराने के उद्देश्य से रूट मार्च कर लाउड स्पीकर द्वारा लोगों को जागरूक किया गया ।बता दे कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश के बाद मोटरसाइकिल पर दो सवारी, बिना मास्क तथा सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया गया ।वहीं लोगों से अपील की गई कि लाक डाउन के दौरान अपने घरों में रहे, बहुत जरूरी हो तभी घर से बाहर निकले, दो पहिया वाहन पर एक व्यक्ति ही चलेगा ,फेस कवर (मास्क) का प्रयोग अनिवार्य रूप से करें।
मोटरसाइकिल पर दो सवारी, व बिना मास्क के निकले, हेलमेट न लगाने पर कार्रवाई की गई ।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading