सुभाष चंद्र दुबे बने नए अपर पुलिस आयुक्त

संवादाता: शैलेंद्र शर्मा

सेवाभाव के लिए विख्यात डीआईजी सुभाष चन्द्र दूबे बने अपर पुलिस आयुक्त

शासन ने सौंपा वाराणसी कमिश्नरेट की कमान

आजमगढ़। आजमगढ़ मंडल में अपने सेवा भाव के जरिए जनमानस के बीच ख्याति बटोर चुके डीआईजी सुभाष चंद्र दुबे को शासन में अपर पुलिस आयुक्त जैसे महत्वपूर्ण पद का प्रभार सौंपा है अब वह वाराणसी कमिश्नरेट का कार्यभार देखेंगे।
शासन स्तर पर अपर पुलिस महानिदेशक कार्मिक राजकुमार द्वारा सोमवार को जारी किए गए पत्र में आठ पुलिस उपमहानिरीक्षक तथा एक अपर पुलिस आयुक्त का स्थानांतरण किया गया है। इस सूची में शामिल मंडल में लगभग डेढ़ वर्षो से पुलिस उपमहानिरीक्षक पद की शोभा बढ़ा रहे एवं जनसेवा के भाव से लोगों के चहेते रहे डीआईजी सुभाष चंद्र दुबे को वाराणसी मंडल के पुलिस अपर आयुक्त का प्रभार सौंपा गया है। कोरोना संक्रमण काल में इंसान और जानवरों के बीच उनकी सेवा को मंडलवासी देख चुके हैं। कोरोना कर्फ्यू के दौरान उनका आधी रात में गरीबों के बीच पहुंचकर उन्हें राशन मुहैया कराना हो या फिर भूख और प्यास से बेहाल जानवरों को भोजन की व्यवस्था, यह पुनीत कार्य मंडल मुख्यालयवासियों ने अपनी आंखों से देखा है। अभी हाल ही में उन्होंने मऊ जनपद में खून के लिए सोशल मीडिया पर गुहार लगाए मरीज के तीमारदार की तत्काल व्यवस्था कर अपने कर्तव्यनिष्ठा का जो परिचय दिया वह काबिले तारीफ रहा। डीआईजी सुभाष चंद्र दुबे के स्थान पर वाराणसी में तैनात रहे अपर पुलिस आयुक्त अखिलेश कुमार को पुलिस उपमहानिरीक्षक का पदभार सौंपा गया है। स्थानांतरित किए गए आईपीएस सुभाष चंद्र दुबे के विदाई समारोह की तैयारी पुलिस महकमे में जोर शोर से चल रही है।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading