संवाददाता: वीरेंद्र सिंह
अमेठी। तिलोई रायबरेली थाना मोहनगंज के अंतर्गत मोहनगंज बहादुरपुर मार्ग पर सुबह आठ बजे कूरा गांव के निकट पेट्रोल पम्प के निकट मोहनगंज से बहादुरपुर की तरफ धान लाद कर यूपी44 टी 6085 ट्रक अचानक कूरा पम्प के पहले पहुंचा ही था कि तभी ट्रक की स्टेरिग फेल हो गयी ट्रक के अनियत्रित होने पर रास्ते से कई बाइक व वाहन सवारों को अपनी जान स्वयं ही बचानी पडी विपरीत दिशा से बहादुरपुर की तरफ से गिट्टी लाद कर यूपी 42 टी 5546 गिट्टी लाद कर डम्फर मोहनगंज की तरफ आ रहा था आमने की तरफ आ रहे डम्फर में जोरदार टक्कर मार दिया इस दुर्घटना की टक्कर की जोरदार आवाज सुन पास पडोस के लोग दौडे ट्रक में फॅसे डाइवर को सुरक्षित बाहर निकला इस दुर्घटना में दोनों वाहन पर सवार लोगों की जान बच गयी मामूली चोट धान लदे ट्रक डा्ईवर को आयी है जिसका प्राथमिक उपचार कराया गया और दोनो गाडी के डाईबर फरार हो गये तत्काल स्थानीय लोगो इसकी सूचना मोहनगंज पुलिस को दिया गया घटना के बाद दोनों तरफ से बड़े वाहनों की लंबी कतार लग गयी मोहनगंज की पुलिस पहुंचकर दोनों ट्रकों को साडड में लगवा कर आवगमन शुलभ कराया पुलिस जांच करने पर धान लदी ट्रक की स्टेरिग फेल होने की पुष्टि करते हुये थानाध्यक्ष विश्वनाथ यादव ने बताया अभी तक किसी तरफ से कोई शिकायत पत्र नही प्राप्त हुआ है शिकायत मिलते प्राथमिकी दर्ज कर उचित कार्यवाही की जायेगी।