किस्मतुल निशा हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा , चार आरोपी हुए गिरफ्तार

संवाददाता वीरेन्द्र सिंह

अमेठी। जनपद के बहुचर्चित थाना जायस में एक और मामला प्रकाश में आया है जिसमे स्थानीय पुलिस ने कई महीनों बाद शुक्रवार को किस्मतुल निशा हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया ।
बताते चले कि मकसूद पुत्र वाजिद नि0 ग्राम पूरे लोकई मजरे मऊ थाना डीह ने जायस कोतवाली में अपनी बहन किस्मतुल निशा उम्र 40 वर्ष जिनकी शादी मो वसीम पुत्र जुम्मन ग्राम सौतिया मजरे बोझिभुलामऊ थाना जायस के साथ हुई थी , जो दिनांक 28 सितंबर को सुबह लगभग 10 बजे अपने घर सोतिया से अपने बच्चो का सामान लेने की बात कर के घर से निकली थी लेकिन रात्रि तक घर न पहुचने की वजह से परिजनों को चिंता हुई । जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट 30 जुलाई जायस थाने में लिखवाया गया । लेकिन आखिरकार शुक्रवार को आरोपियों को पकड़ कर पूछताछ में बताया कि मृतका किस्मतुल निशा का 05 माह का गर्भ था जिसको 15 हजार में गर्भपात कराने के लिए शकीला पुत्री सत्तार नि0 मो शेखाना थाना जायस किस्मतुल निशा को लेकर गुड्डी पत्नी मो इस्लाम निवासी छतोह थाना नसीराबाद जनपद रायबरेली के साथ रीना डॉक्टर बंगाली नसीराबाद ले कर गई । उसके बाद इंजेक्शन से गर्भपात कराया गया लेकिन ब्लीडिंग तेज होने की वजह से किस्मतुल निशा फुरसतगंज और वहां से रायबरेली ले जाते वक्त उसकी मौत हो गई । शव को छुपाने के लिए पुनः रीना के घर लाये वहां से अकील मो खाली सहाट रायबरेली की मारुति वैन से रात में शव को ले जाकर परसदेपुर रोड पर चौदहा ताल थाना डीह जनपद रायबरेली के पास रोड के बाएं तरफ झाड़ी में फेंक दिए । पुलिस ने बताया कि उपरोक्त सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है ।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading