हत्या में वांछित 04 अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

संवाददाता वीरेन्द्र सिंह

अमेठी। हत्या में वांछित 04 अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त 03 अदद बांस की लाठी व 01 अदद बल्लम (आला कत्ल) बरामद अमेठी -डॉ0 ख्याति गर्ग के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक दयाराम सरोज के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियो की धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में भरत उपाध्याय थानाध्यक्ष जायस मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 120/2020 धारा 452,323,324,302,504,506 भादवि व 3(1)द,ध 3(2)v क, 3(2) v एससी/एसटी में वांछित 04 अभियुक्तों (1)दुष्यन्त, (2) रंजीत सिंह, (3) पुरूषोत्तम सिंह, 4. विक्रम सिंह को अकेलवा चौराहे से समय 05:10 बजे सुबह गिरफ्तार किया गया । पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि दिनांक 14.05.2020 को हम लोगों ने परमानन्द पुत्र बाबादीन (मृतक) को लाठी डण्डे व बल्लम से मार दिये थे, जिसको अस्पताल ले गये थे जहां उसकी मृत्यु हो गयी । अभियुक्तों की निशानदेही पर दुष्यन्त के घर से घटना में प्रयुक्त 03 अदद बांस की लाठी व 01 अदद बल्लम (आला कत्ल ) बरामद हुआ । थाना जायस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

Related Post

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading