बड़े संकेत: क्या आमने सामने होंगे Manoj Sinha और Afzal Ansari ?

प्रोटोकॉल को तोड़, कर लिया जनता से गठजोड़ !
दिमाग में देश का ताज,और गाज़ीपुर में फिर अगाज़!
शौचालय से शिक्षा तक,जनता के बिच वही पुराना अन्दाज़!
ये अपनों से मिलने की चाह है,या पकड़ना फिर वही राह है!

गाजीपुर के राजनीति का समीकरण भी अजीब है, यहाँ जनता का मन किसी राजनितिक दल की विचार धारा से चाहे कितना भी प्रभावित हो जाए, लेकिन अंततः वो चलते इंसानियत की विचारधारा की राह पर ही हैं. गाजीपुर के सांसद से केन्द्रीय मंत्री तक सफ़र तय करने वाले मनोज सिन्हा, जनपद से दूर जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल बन गये और एक मुक़दमे की वजह से अफजाल अंसारी की संसद सदस्यता चली गयी. इन घटनाओं से गाजीपुर लोकसभा नेतृत्व विहीन हो गया था. ये तस्वीरें नये साल के पहले की हैं यानि 29 दिसम्बर की. इस अफजाल अंसारी के स्वतंत्रता सेनानी पिता और माता की पुन्य तिथि होती है. इस मौके पर मोहम्दाबाद स्थित उनके आवास पर भीड़ लगती है. ये तस्वीर वहीँ की है. खैर अब लोकसभा चुनाव से पहले एक बार फिर गाजीपुर में राजनीति का बाज़ार गर्म है. इस बिच अफजाल अंसारी को चुनाव लड़ने की अनुमति मिली गयी, वहीँ अब LG साहब भी पुराने अंदाज में नज़र आ रहे हैं. जी हाँ जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा नए साल से पहले अपने गृह जनपद पहुंचे तो कई तस्वीरें सामने आयीं, जो बिलकुल 2019 से पहले की तस्वीरों से मिलती जुलती थी. क्योंकि इन तस्वीरों में मनोज सिन्हा अपने पुराने अंदाज में नज़र आ रहे थे. लोगों का कहना है कि LG बनने के बाद मनोज सिन्हा को ज्यादातर प्रोटोकॉल से घिरा हुआ ही पाया. लेकिन इस बार ऐसा प्रतीत हुआ कि उन्होंने सारे प्रोटोकॉल को तोड़ दिया हो, और चाहे कार्यक्रम बड़ा हो या छोटा, अपनों के बिच उतर गये. अपने इस प्रवास के दौरान LG मनोज सिन्हा पुरे जोश में नज़र आये, जैसे की उन्होंने 2024 की लड़ाई में अघोसित रूप से अपने आप को मैदान में उतार दिया हो.

25 दिसम्बर 2023 को नयी तस्वीर सामने आई. जहाँ LG मनोज सिन्हा के हाथों गाजीपुर के एक कॉलेज में निशान्त सिंह को कोविड काल के कार्यो को सराहना करते हुए सम्मानित किया गया।कोविड काल मे पूरे गाजीपुर में अपनी सेवाभाव के रूप में 135 दिनों की अनवरत सेवा से खुद की पहचान बनाने वाले शेनेटाइजर मैन के रूप में निशान्त सिंह किसी पहचान के मोहताज नही है. अब तक 460 सम्मान पत्र भारत सरकार के द्वारा इस समाजसेवी को मिल चुका है। इसके अलावा लंदन बुक रिकॉर्ड 2023. भारत सेवा पुरस्कार 2023, भारत गौरव सम्मान 2023, डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम आजाद रत्न अवॉर्ड 2023, इंडियन आइकन अवार्ड, एक्सीलेंट बुक ऑफ रिकॉर्ड, नेशनल अचीवर अवार्ड 2023, इंटरनेशनल अचीवर अवार्ड 2023, राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार 2023, सिटी एक्सीलेंस अवॉर्ड 2023, यूनिकॉर्न वर्ल्ड रिकॉर्ड की तरफ से शाइनिंग स्टार टैलेंट हानर 2023 से भी सम्मानित किया गया है। सबसे बड़ी बात है कि गाजीपुर के युवाओं के बिच इनकी अच्छी पकड़ है.

जिस कैंपस में इन्हें सम्मानित किया गया उस कैंपस मां विभा सिंह महाविद्यालय और श्याम इंटरनेशनल स्कूल संचालित होता है और ये कार्यक्रम प्रबंधक वरुण कुमार सिंह के द्वारा ही आयोजित किया गया था. इस कार्यक्रम में वरुण कुमार सिंह की माता जी, स्व. विभा सिंह जी की स्मृति में निर्मित मूर्ति का अनावरण LG मनोज सिन्हा द्वारा किया गया. यह कार्यक्रम गंगा पार ग्राम बवाड़ा में आयोजित हुआ, जहाँ वरुण सिंह के नेतृत्व में हजारों लोग इकठ्ठा थे और उन्हें LG मनोज सिन्हा ने संबोधित किया. इस बिच LG मनोज सिन्हा ने इन कार्यक्रमों में केंद्र सरकार की योजनाओं को गिनवाया.

सिलसिला यहीं नहीं रुका, LG मनोज सिन्हा ने अपने प्रवास के दौरान स्थानीय व्यापारियों से मुलाक़ात भी और साथ नगरपालिका क्षेत्र में सार्वजानिक शौचालय का उद्घाटन भी किया. इस बिच मनोज सिन्हा के साथ गाजीपुर के कई जाने मने चेहरे नज़र आयें. उन्होंने हर छोटे बड़े कार्यकर्ताओं से मुलाकात की.

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading