संवादाता : ज़फर इकबाल
ग़ाज़ीपुर | ग़ाज़ीपुर – ज़मानिया मार्ग पर स्थित हेतिमपुर महिला महाविद्यालय के निकट टैक्टर और स्कोर्पियो की आमने सामने हुई जोरदार टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। इस दुर्घटना स्थल के थोड़ी दुरी पर दैत्रा बाबा का मंदिर है. जानकारों की माने तो ये क्षेत्र में पहले काफी दुर्घटनाएं होती थी. एक बार फिर इस दुर्घटना ने पुरानी यादें ताज़ा कर दीं हैं.
आपके बता चले कि मंगलवार की देर शाम करीब सवा सात बजे बरुईन गांव के एक व्यापारी का ओवरलोड धान ट्रैक्टर के माध्यम से मुहम्मदाबाद जा रहा था। तभी धान क्रय केंद्र हेतिमपुर के पास ज़मानिया कस्बा की तरफ से बड़ेसर जा रहे तेज रफ्तार स्कोर्पियो चालक ने अनियंत्रित होकर धान लदे टैक्टर में सामने से जोरदार टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी की आस पास के लोगों की वहां भीड़ लग गई. देखते देखते चिता पुलिस भी वहां पहुँच गई.
इस दुर्घटना में स्कॉर्पियो और ट्रैक्टर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। लोगों का कहना है कि ट्रेक्टर चालक को हल्की चोटें आई थी और वो फरार हो गया. लेकिन स्कोर्पियो सवार 40 वर्षीय संजय श्रीवास्तव पुत्र तपेश्वर निवासी टिसौरा, 40 वर्षीय रामअशीष उपाध्याय पुत्र उमाशंकर उपाध्याय निवासी सिलौटा चंदौली व 65 वर्षीय बिरजू सिंह निवासी बड़ेसर जमानियां गम्भीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें गस्त कर रही चीता पुलिस ने लोगों की सहायता से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। स्वास्थ्य केंद्र की हालत खस्ता थी,इसलिए उन्हें ज़िला अस्पताल भेज दिया गया.
सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह ने इस दुर्घटना में बीच सड़क पर क्षतिग्रस्त ट्रैक्टर व बिखरे हुए धान के बोरों को जेसीबी मशीन से कड़ी मशक्कत के बाद सड़क किनारे कराया तथा स्कॉर्पियो को जेसीबी मशीन से खिंच कर कोतवाली भेजवाया।