प्रयागराज से बरामद हुआ ट्रैक्टर, चोर गिरफ्तार

संवाददाता: सऊद अंसारी


गाजीपुर । पुलिस को एक बहुत बड़ी सफलता मिली है पुलिस ने ट्रैक्टर चोर को गिरफ्तार किया है और ट्रैक्टर प्रयागराज से बरामद हुआ है।

गाजीपुर पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के कुशल निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी जमानियां व प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह थाना जमानिया के मार्ग दर्शन मे दिनांक 29.12.2020 को उ0नि0 अनिल कुमार पाण्डेय द्वारा ट्रैक्टर चोर अभियुक्त विपिन उर्फ सूरज पासवान पुत्र शंकर पासवान उम्र 22 वर्ष निवासी नौवडिहा थाना चैनपुर जनपद भभुआ कैमूर बिहार को समय 12.10 बजे चौकी क्षेत्र रेलवे स्टेशन जमानिया नई बाजार से मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया गया। बाद गिरफ्तारी अभियुक्त थाना झूंसी जनपद प्रयागराज से ट्रैक्टर नं0 UP 67 E 4801 को बरामद किया गया।

गिरफ्तार शुदा अभियुक्तः-

  1. विपिन उर्फ सूरज पासवान पुत्र शंकर पासवान उम्र 22 वर्ष निवासी नौवडिहा थाना चैनपुर जनपद भभुआ कैमूर बिहार

अपराध विवरणः-236/20 धारा 406/411 भा0द0वि0 थाना जमानियां जनपद गाजीपुर ।

गिरफ्तार करने वाली टीमः-

  1. प्रभारी निरीक्षक श्री राजीव कुमार सिंह
  2. उ0नि0 श्री अनिल कुमार पाण्डेय
  3. कां0 सुजीत कुमार सिंह

By

Related Post

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading