स्कूटी सवार भाई-बहन को रौंदती गई बेकाबू कार

लखनऊ। एक बेकाबू एक्सयूवी कार सड़क पर दौड़ती रही, कार के नीचे से चिंगारी निकलती रही और यह खौफनाक तस्वीर कैमरे पर कैद हो गई। ये घटना सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र के लुलु मॉल के पास की है।

ख़बर के अनुसार लखनऊ में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जिसमें तेज रफ्तार SUV कार ने स्कूटी सवार भाई-बहन को टक्कर मार दी, जिसके बाद स्कूटी SUV में फंस गई और कई किलोमीटर तक घिसटती रही।

खबर के अनुसार स्कूटी SUV के नीचे फंसी रही और सड़क पर चिंगारियां उठती रहीं, लेकिन आरोपी ने वाहन रोकने की कोशिश नहीं की। राहगीरों ने इस घटना का वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस की जांच में पता चला कि SUV गाजियाबाद में एक निजी कंपनी में काम करने वाले इंजीनियर बृजेश सिंह की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ कर रही है। अभी मामले की विस्तृत जांच जारी है।

यह घटना कोई सामान्य घटना नहीं है। राजधानी की सड़कों पर बढ़ती लापरवाही और ट्रैफिक नियमों की अनदेखी का जिता जगता उदाहरण है। बड़ा सवाल है कि आरोपी ने आखिर गाड़ी रोकी क्यों नहीं? अगर समय रहते SUV रोकी जाती, तो बड़ा हादसा टाला जा सकता था। जांच तो इस बात की भी हो रही है कि क्या आरोपी नशे में था या फिर जानबूझकर गाड़ी नहीं रोकी गई।

बताया जा रहा है कि कार बेकाबू होकर स्कूटी से टकरा गई जिसकी वजह से स्कूटी सवार भाई-बहन गिर गए लेकिन उनकी स्कूटी कर के नीचे फंस गई। इधर कार नहीं रुकी और स्कूटी को रौंदते हुए आगे बढ़ती रही।

By Abhinendra

Journalist

Related Post

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading