गाजीपुर : यूबीआई की पहल – महिला स्वयं सहायता समूहों को दी गई योजनाओं की जानकारी

गाजीपुर | जिले के अग्रणी बैंक यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा भारत सरकार के निर्देशानुसार आज महिला स्वयं सहायता ग्रुप की महिलाओं को ग्राम उतरोली ब्लॉक रेवतीपुर में अग्रणी जिला प्रबंधक सुराजकांत और अग्रणी जिला अधिकारी भारतीय रिज़र्व बैंक के सुभाष चंद्रा द्वारा एक वर्चुअल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा भारत सरकार के द्वारा महिला स्वयं सहायता समूहों के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताया, साथ ही महिला शखी बिजनेस कॉरेस्पॉन्डेंट के बारे में उपस्थित महिला समूहों को विस्तार पूर्वक बताया और साथ ही सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक बताया.

इस अवसर पर यूनियन ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के निदेशक बिनोद प्रसाद शर्मा ने संस्थान द्वारा स्वरोजगार के रूप में चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक बताया, साथ ही वित्तीय सलाहकार परामर्शदाता धर्मेंद्र देव प्रसाद ने भी वित्तीय साक्षरता के बारे में भी बताया. अंत में धन्यवाद प्रस्ताव संस्थान के वरिष्ठ संकाय प्रमुख सुशान्त श्रीवास्तव उपस्थित थे. इस अवसर पर राजीव रंजन, मनोरमा देवी एवं समूहों की महिलाएं उपस्थिति थी.

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading