गाजीपुर : जिलाधिकारी ने कुछ क्षेत्रों को किया हॉटस्पॉट से मुक्त

गाजीपुर | शुक्रवार को जिलाधिकारी ओम प्रकाश आर्य ने ग्राम जखनियां गोविन्द, थाना भुड़कुड़ा तहसील जखनिया, ग्राम रामबन, थाना भुड़कुड़ा, वार्ड जफरपुर नगर पलिका परिषद मुहम्मदाबाद में कारोना पाजिटिव का केस पुष्ट होने के कारण घोषित हॉट स्पाट/कन्टेन्मेन्ट जोन के संक्रमित व्यक्ति के निगेटिव होने एंव किसी अन्य पाजिटिव केस के पुष्ट न होने की दशा में एंव मुख्य चिकित्साधिकारी गाजीपुर द्वारा प्राप्त आख्या दिनांक 18.06.2020 से सहमत होतु हुए उक्त क्षेत्रों को जहित में हॉटस्पाट/कन्टेन्मेंट जोन से मुक्त किया है।

उन्होंने कहा कि उक्त क्षेत्रों में साफ-सफाई एंव सोशल डिस्टैन्सिंग का अनुपालन सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा कराया जायेगा। कोरोना पाजिटिव से निगेटिव केस के व्यक्ति से सम्बन्धित उपजिलाधिकारी/तहसीलदार द्वारा एक सप्ताह होम क्यूरोन्टाईन रहेने के सम्बन्ध शपथ पत्र प्राप्त किया जायेगा।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading