दुल्लहपुर/गाजीपुर | किसान आंदोलन के प्रणेता परम हंस दंडी स्वामी सहजानंद सरस्वती के दुल्लहपुर रेलवे स्टेशन स्थित उनकी प्रतिमा के यहां पुण्यतिथि पर कार्यक्रम ब्रम्हलीन दिवस के रुप में आयोजित किया गया.
प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी भारतीय जनता पार्टी मंडल जखनियां द्वितीय की टीम ने क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य अनिल कुमार पांडे द्वारा तत्कालीन रेल राज्यमंत्री मनोज सिंहा की उपस्थिति में स्थापित की गई मूर्ति पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए कार्यक्रम के शुरुआत में समस्त उपस्थित लोगों को सैनिटाइज करने के बाद सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए, कार्यक्रम का प्रारंभ वंदे मातरम गीत से किया गया.
किसान आंदोलन के उस समय के सबसे बड़े नेता की पुण्यतिथि पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते जिला पंचायत सदस्य अनिल कुमार पांडे ने कहा की अंग्रेज द्वारा हिंदुस्तान के किसानों पर अत्याचार तथा किसानों की दुर्दशा को देखते हुए स्वामी सहजानंद सरस्वती जी ने अपना आंदोलन शुरु किया महा शिवरात्रि के दिन देवा गांव में जन्म लेने के पश्चात बाल्यकाल से ही समाज हित में किसानों को न्याय दिलाने के लिए भ्रमण प्रारंभ कर दिए ,उन्होंने काशी से लेकर कन्याकुमारी तक और आज के वर्तमान पाकिस्तान में भी जाकर के उस समय के किसानों को जागृत करने का काम किया. जिस प्रकार मर्यादा पुरुषोत्तम श्री रामचंद्र ने वन गमन के समय समस्त साधु संत महात्माओं की कुटिया में खुद पहुंचकर कर उन्हें तारने का काम किए एवं दर्शन दिए ही उसी प्रकार से किसान आंदोलन के उस समय युवा नेतृत्व के रूप में उभरे परमपिता परमेश्वर के अग्र दूत ने किसानों के घर जा जाकर उन्हें यह बताने का काम किया कि आप ही भगवान हो आप इस विशाल हिंदुस्तान के अन्नदाता हो आप अपने हक और हुकुम के लिए आगे आए और बताइए कि हम अंग्रेजो की गुलामी नहीं सहेंगे, हम हिंदुस्तान के मालिक है, हम अपना अधिकार के लिए लड़ाई लड़ेंगे, किसान को भगवान का दर्जा दिलाने के पश्चात स्वामी सहजानंद जी ने अपना कर्म छेत्र पटना के बीहटा में बनाया, जहां आज भी उनका विशाल आश्रम मौजूद हे.
वाराणसी के मैथ से आए डंडी स्वामी अनंता जी महाराज ने भी इस प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के पश्चात पश्चात देवा की जन्म भूमि पर जाकर स्वामी जी को मत्था ठेका. कार्यक्रम का नेतृत्व भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष मनोज यादव एवं व्यवस्थापक चौहान चौहान ने किया उपस्थित लोगों में भाजयुमो मंडल अध्यक्ष लाल बहादुर चौहान महामंत्री श्रवण सिंह रघुवंशी बसंत सोनी गुड्डू विश्वकर्मा राधे चौरसिया गोरिल्ला गौड़ वरिष्ठ नेता रामानंद जैस्वाल महामंत्री चंदन राजभर अजय पांडे आदि लोग उपस्थित रहे.