गाज़ीपुर: ड्यूटी पर तैनात गेट मैन की संदिग्ध अवस्था में मौत

गाजीपुर। जमानिया कोतवाली क्षेत्र के दरौली स्टेशन के एलसी गेट नं 88 व सी पर ड्यूटी पर तैनात गेटमैन का शव संदिग्ध अवस्था में बुधवार की सुबह केबिन में मिला। सूचना पर पहुंची जीआरपी शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन में जुट गई।

जानकारी के अनुसार बिहार के बिहिया निवासी विजय शंकर पांडेय का पुत्र राकेश कुमार पांडेय 38 दरौली स्टेशन के एलसी गेट नं 88 व सी पर ड्यूटी पर गैटमैन के पद तैनात था। मंगलवार की रात फाटक बंद कर वह केबिन में सो गया। बुधवार की सुबह रेलवे फाटक बंद होने पर ग्रामीणों ने इसकी सूचना दरौली स्टेशन अधीक्षक वीरेंद्र कुमार को दी। कुछ ही देर में स्टेशन अधीक्षक आरपीएफ को साथ लेकर मौके पर पहुंचे तो देखा कि केबिन बंद है। केबिन को खोलकर अंदर प्रवेश किया तो देखा कि राकेश टेबल के नीचे मृत पड़ा था। उन्होंने तत्काल दानापुर रेल कंट्रोल को सूचित किया। इस सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल के प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार एवं जीआरपी प्रभारी बीके मिश्र मौके पर पहुंच गए। कर्मचारियों से घटना के संबंध में पूछताछ किया।

इस संबंध में जीआरपी प्रभारी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। गौरतलब है कि पिता के निधन के बाद मृतक राकेश को गेटमैन पद पर 2011 में नौकरी मिली थी। सूचना पर मृतक की पत्नी रूमा पांडेय जीआरपी चौकी पर पहुंची। पति के शव पर नजर पड़ते ही दहाड़े मारकर चीख-पुकार करने लगी। बार-बार बिलखते हुए यह कह रही थी कि पति की मौत के बाद अब पांच वर्षीय पुत्री साम्भवी और चार वर्षीय अध्याय का पालन-पोषण किसके सहारे करेगी। उसकी इस व्यथा को सुन सांत्वना देने वालों की आंखे भी छलछला जा रही थी।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading