गाजीपुर : 4 लाख के जेवरात के साथ नगदी लेकर चोर हुए चम्पत

गाजीपुर। शादियाबाद थाना क्षेत्र के कटघरा चट्टी पर स्थित एक मकान के कमरा का खिड़की तोड़कर चोरों ने सोमवार की रात लगभग चार लाख जेवरात के साथ ही कुछ नकदी साफ़ कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। जानकारी के अनुसार मनीष सिंह का कटघरा चट्टी पर पेट्रोल पम्प के सामने मकान है। रोज की तरह सोमवार की रात भी परिवार के लोग खाना खाने के बाद कमरा में सो गए। देर रात किसी समय जिस कमरा में कोई सोया नहीं था। उसका खिड़की तोड़कर चोर अंदर प्रवेश कर गए। कमरा में रखे आलमारी को तोड़कर उसमें रखा कुछ नकदी सहित जेवरात लेकर चम्पत हो गए।

मनीष की पत्नी सुबह जगने के बाद कमरा में पहुंची तो टूटा आलमारी और सामानों को इधर उधर बिखरा देख चिल्लाने लगी। आवाज सुनकर परिवार के अन्य लोग भी कमरा में पहुंच गए। जानकारी होते ही पास पड़ोस के लोग भी वहां एकत्रित हो गए। पीड़ित मनीष ने दिए गए तहरीर में कहा है कि चोर लगभग चार लाख के सोने-चांदी के जेवरात के साथ ही कुछ नकदी ले गए है।

इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा ने बताया कि पीड़ित द्वारा मामले की तहरीर दी गई है। मौका मुआयना कर जांच पड़ताल की गई है। छानबीन करते हुए चोरों की तलाश शुरु कर दी गई है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading