गाजीपुर : अब तक नहीं मिला यूपी बोर्ड में मूल्यांकन कार्य करने का पारिश्रमिक

गाजीपुर। राजकीय सिटी इंटर कालेज में यूपी बोर्ड के हाईस्कूल का विज्ञान एवं बापू इंटर कालेज सादात में इंटर के अंग्रेजी विषय की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य करने का पारिश्रमिक अधिकांश परीक्षकों को अभी तक नहीं मिला।

आपको बता दें कि 31 मई तक सबको भुगतान मिलने का आश्वासन दिया गया था। इसे लेकर परीक्षकों में रोष व्याप्त है। परीक्षकों का कहना है कि हम लोगों ने कोरोना महामारी की विषम परिस्थिति में भी स्वयं के साधन से 30-40 किमी दूर जाकर बोर्ड की कापियों का मूल्यांकन किया। वित्तविहीन स्कूलों के परीक्षक इस समय वित्तीय संकट से जूझ रहे हैं। ऐसे समय में यदि उनका पारिश्रमिक मिल गया होता तो अनेक समस्याओं का निदान हो जाता।

परीक्षकों ने जिला विद्यालय निरीक्षक डा. ओपी राय से मूल्यांकन कार्य का भुगतान यथाशीघ्र कराने की मांग की है। राजकीय सिटी स्कूल के प्रधानाचार्य व उपनियंत्रक हरेन्द्र यादव तथा बापू कालेज सादात के उपनियंत्रक विजय प्रताप सिंह ने बताया कि हाईस्कूल के विज्ञान व इंटर के अंग्रेजी विषय के शेष परीक्षकों के मूल्यांकन पारिश्रमिक भुगतान में हो रही देरी का मुख्य कारण बजट का अभाव है। आवश्यक धन का स्टीमेट बनाकर बोर्ड को विगत 3 जून को ही भेज दिया गया है। 30 जून तक बजट आ जाने की उम्मीद थी। लेकिन अभी तक नहीं आई। बजट आते ही शेष बचे परीक्षकों के बैंक खाता में पैसा चला जायेगा।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading