देवकली( गाजीपुर) | नंदगंज थाना क्षेत्र के रसूलपुर पचरासी ग्राम पंचायत के धॊरे पर मॊजॆ मे स्थित प्राथमिक विद्यालय के खिङकी से लटककर अभीजीत चॊहान उम्र लगभग( 22 वर्ष )पुत्र सुदर्शन चॊहान की संदिग्ध परिस्थितियों मे मॊत हो गयी ।घटना की जानकारी सुबह हुई जब गांव के लोग उधर से गुजर रहे थे।तो परिवार वालो को सूचना दी।
मृतक जिस स्कूल के खिङकी मे गमछे के फंदे मे लटका मिला जमीन से उसकी उचांई मात्र ढाई से तीन फीट हॆ जो जमीन पर बॆठा था।घटना की जानकारी मिलते ही नंदगंज के थानाध्यक्ष राकेश सिंह,एस आई बलवंत यादव व बलवान सिह दल बल के साथ पहुंच कर फोरेसिंक टीम को बुलाकर खुलासा करने मे जुट हुए हॆ।नंदगंज पुलिस लाश को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दी हॆ।

हत्या को लेकर तरह तरह की चर्चा जारी हॆ परिवार वालो का मानना हॆ कि अन्यत्र हत्या करकॆ स्कूल मे ले जाकर आत्महत्या का रुप दिया गया हॆ।फिलहाल जो भी हो जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पायेगी।मृतक बनारस मे रहकर पढाई का कार्य करता था।लाकडाउन के चलते घर पर रह रहा था।