दुल्लहपुर थाना प्रभारी के आकस्मिक निधन की खबर मिलते ही शोक की लहर

गाजीपुर | दुल्लहपुर। क्षेत्र के थाना प्रभारी विनय सिंह के आकस्मिक निधन की खबर मिलते ही शोक की लहर दौड़ गई। इस दुखद खबर की सूचना मिलते ही शोक संवेदना व्यक्त करने वालों की भीड़ थाने पर एकत्र हो गई। गौरतलब हो कि 1 माह पूर्व हंसराजपुर पुलिस चैकी से प्रमोट होकर विनय सिंह दुल्लहपुर थाना का प्रभारी नियुक्त किए गए थे। जिनको मियादी बुखार आया था। जिसका उपचार व निजी अस्पताल में कराया गया। तबीयत में सुधार ना होने पर वाराणसी स्थित ट्रामा सेंटर भेजा गया। वहां पर तबीयत में कुछ खास बदलाव नहीं हो पाया तो लखनऊ पीजीआई रेफर कर दिया गया। जहां उपचार के दौरान सोमवार को सुबह दुखद खबर आई थी। विनय सिंह की मौत हो गई। फिर क्या था या खबर लगते ही क्षेत्र के गणमान्य नागरिक प्रबुद्ध जनों समाजसेवियों ने थाना पहुंचकर दिवंगत आत्मा के प्रति शोक संवेदना प्रकट करने पहुंच गए अपने थोड़े से कार्यकाल में विनय सिंह ने क्षेत्र में अपनी पहचान बना लिए थे। इमानदारी के प्रतिमूर्ति कर्तव्यनिष्ठ कार्य कुशल मृदुभाषी मिलनसार व्यक्तित्व के धनी विनय सिंह बन चुके थे। शोक संवेदना प्रकट करने वालों में एस आई मनोज तिवारी, अनिरुद्ध पांडेय, लालजी यादव, डॉक्टर रामवृक्ष सिंह यादव, उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार मद्धेशिया, नरेंद्र कुशवाहा, केशव यादव, गोपाल गिरी, कतवारू कुशवाहा, राम अवध यादव, वीरेंद्र चैहान, पत्रकार विजय बहादुर पांडेय, संजय चैबे, चंद्रकेश गुप्ता, रमेश सोनी, अनिल चैबे शामिल रहे।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading