संवादाता : जफ़र इकबाल
सेवराई। गहमर थाने में कार्यरत चालक आरक्षी को युवा पत्रकार से उलझना महंगा पड़ गया। जांचोपरांत पुलिस कप्तान द्वारा उक्त आरक्षी का यहाँ से स्थनान्तरन कर दिया गया। ज्ञात हो कि विगत दिनों गहमर थाने में कार्यरत चालक आरक्षी अंजनी राय ने युवा पत्रकार सत्या उपाध्याय को फोन कर अपने पत्रकार साथी का साथ छोड़ने का दबाब बनाने लगा। जिस पर बार बार पत्रकार द्वारा यह कहा जा रहा था कि अगर कोई भी न्यूज़ से आपको आपत्ति है तो आप न्यायालय का शरण लीजिए। इन सबके बावजूद अंजनी राय ने पत्रकार सत्या उपाध्याय को धमकी भरे अंदाज में साथ छोड़ने का दवाब बनाता रहा। इसकी शिकायत महा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष हरिनरायन यादव जिलाध्यक्ष उपेंद्र सिंह सहित दर्जनों पत्रकारों ने एस पी आर ए से मिलकर लिखित पत्रक दे कर की थी। जिस पर एस पी आर ए द्वारा सी ओ जमानिया को जांच सौपा गया था। जांचोपरांत अंजनी राय का तबादला गहमर थाने से कर दिया गया।
