मास्क न लगाने पर 500 रूपये तक का जुर्माना

ब्यूरो डेस्क | कोरोना संक्रमण के मद्देनज़र पूरा देश लॉक डाउन है. कोरोना संक्रमण को ख़त्म करने और लॉक डाउन को नियंत्रण करने के लिए सरकार प्रयासरत है, लगातार कोशिशें जारी हैं ताकि किसी नागरिक को असुविधा का सामना न करना पड़े.

लेकिन अब मास्क न लगाने को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार सख्त हो गई है. उत्तर प्रदेश के प्रमुख स्वास्थ्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि “बिना मास्क लगाए सार्वजनिक स्थल पर घूमना अब दण्डनीय अपराध होगा, ऐसा करने पर अब पहली और दूसरी बार 100 रुपए का जुर्माना और उसके बाद 500 रुपये का जुर्माना लग सकता है.”

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading