राहुल गाँधी ने केंद्र के आर्थिक पैकेज साधा निशाना

ब्यूरो डेस्क | लॉक डाउन में देश बिगडती आर्थिक स्थिति को देखते हुए केंद्र ने आर्थिक पैकेज का एलान किया तो वहीँ विपक्ष ने निशाना शुरू कर दिया. कांग्रेस नेता राहुल गाँधी ने कहा कि “जब बच्चों को चोट लगती है तो मां बच्चे को कर्ज नहीं देती है,वो एकदम मदद करती है। भारत माता को अपने बच्चों के लिए साहूकार का काम नहीं करना चाहिए,उसे बच्चों को एकदम पैसा देना चाहिए।जो प्रवासी मजदूर सड़क पर चल रहा है उसे कर्ज की नहीं जेब में पैसे की जरूरत”

राहुल गाँधी ने कहा कि “मैंने सुना है कि पैसे न देने का कारण रेटिंग है,अगर आज हमने थोड़ा घाटा बढ़ा दिया तो बाहर की एजेंसियां भारत की रेटिंग कम कर देंगी और हमारा नुकसान होगा। मैं PM से कहना चाहता हूं कि हमारी रेटिंग किसान,मजदूर बनाते हैं। आज उन्हें हमारी जरूरत है,रेटिंग के बारे में मत सोचिए.”

उन्होंने कहा कि “पैकेज में कर्ज की बात की है लेकिन इससे मांग शुरू नहीं होगी।नरेंद्र मोदी जी को पैकेज पर फिर से विचार करना चाहिए,उसमें मांग को शुरू करने के लिए एक सेक्शन डालना चाहिए। पैसा देने की जरूरत है,अगर ऐसा नहीं किया तो बहुत बड़ा आर्थिक नुकसान होगा.”

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading