गाज़ीपुर: पॉवर हाउस में लगी आग, पहुंची दमकल की गाड़ियां

गाज़ीपुर। मंगलवार रात चली जोरदार आंधी ने मौसम में राहत तो नहीं दिया, लेकिन कुछ घटनाएं जरूर घट गईं। जानकारी के अनुसार आंधी के वजह से गाज़ीपुर स्थित अंधऊं पॉवर हाउस में पेड़ गिरने से विद्युत व्यवस्था थप हो गई थी, लेकिन तुरंत कार्यवाही करते हुए विद्युत आपूर्ति को शुरू किया तो रौजा पॉवर हाउस के वर्कशॉप में आग लग गई।

जानकारी के अनुसार आग पे काबू पाने के लिए दमकल की गाड़ियां पहुंची हैं और आग बुझने के बाद ही विद्युत आपूर्ति शुरू की जाएगी।

आपको बता दें की आग इतनी भिसड़ थी कि उसकी लपटें आसमान को चूम रही थी।

खबर लिखे जाने तक आग बुझाने का कार्य जारी है।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading