SDM और UBI ने मास्क के जरिये खोल दिया रोजगार का रास्ता

संवादाता : हसीन अंसारी

गाजीपुर | सदर के उपजिलाधिकारी और जॉइंट मजिस्ट्रेट प्रभाष कुमार (आईएएस) ने जिले के अग्रणी बैंक यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, यूनियन सोशल फाउंडेशन ट्रस्ट एवम भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा संचालित यूनियन ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के लिये जो प्रयास शुरू करवाया आज यूनियन बैंक का ये प्रशिक्षण संस्थान एक मिल का पत्थर साबित हो रहा है.

प्रभाष कुमार द्वारा शुरू करवाए गए इस सामाजिक कार्य मे जिले के जिला प्रशाशन द्वारा भी अमूल्य सहयोग प्राप्त हुवा और उनके द्वारा उपलब्ध करवाए गए कपड़ो से संस्थान के द्वारा प्रशिक्षित युवतियों को रोजगार प्राप्ति का साधन भी बन गया है. सदर उपजिलाधिकारी की प्रेरणा से कई संगठनों ने अपने अपने मास्क को बनाने की जिम्मेदारी यूनियन ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान को दी है.

आज जिला प्रशासन और सदर उपजिलाधिकारी की ओर से शुरू किए गए इस प्रयास से प्रशिक्षण संस्थान द्वारा जनपद के जरूरतमंदों को और आये हुवे अप्रवासियों को लगभग 30000 मास्क का निर्माण और वितरण किया जा चुका है और आगे भी संस्थान मास्क निर्माण के कार्य मे यहा से प्रशिक्षित युवतियां लगी हुवी हैं.आज मंडी समिति जिला उद्योग केंद्र के साथ साथ भारत विकास परिषद द्वारा भी करवाया जा रहा है.

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्र प्रमुख संतोष कुमार शुक्ला ने भी प्रसंसा की है. कार्य का निर्देशन संस्थान के निदेशक बिनोद प्रसाद शर्मा द्वारा किया जा रहा है. पूरे कार्य का पर्यवेक्षण संस्थान के वरिष्ठ संकाय सुशान्त श्रीवास्तव कर रहे हैं और मास्क निर्माण का कार्य संस्थान की प्रशिक्षिका ज़ेबा अंजुम की देख रेख में हो रहा है.

 

Related Post

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading