40 लीटर अवैध देशी शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार


आजमगढ़ थाना- महराजगंज पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा अपराध नियंत्रण एवं वांछित,इनानिया अभियुक्तों की गिरफ्तारी तथा अवैध शराब एवं अवैध असलहो की तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे अभियान के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी सगड़ी के कुशल निर्देशन मे दिनांक 28.11.2020 को प्रभारी निरीक्षक महाराजगंज गजानन्द चौबे के निकट पर्यवेक्षण में उ0नि0 देवनाथ यादव मय हमराह ईगल मोबाईल का0 अखिलेश यादव HG हरेन्द्र सोनकर के साथ शराब की तस्करी पर प्रभावी रोकथाम हेतु भैरोदासपुर पुलिया में थे कि जरिये मुखबीर खास सूचना मिली की दो व्यक्ति राजेसुल्तानपुर की तरफ से अवैध शराब को लेकर आ रहे हैं | इस सूचना पर उ0नि0 मय हमराही कर्मचारीगण के साथ पुलिया पर पहुंचकर छिपकर राजेसुल्तानपुर के तरफ से आने वाले व्यक्तियों का प्रतीक्षा करने लगे कुछ समय बाद दो व्यक्ति पैदल आते हुए दिखाई दिये | पुलिस बल आते हुए व्यक्तियों को टार्च की रोशनी में रोक टोक किये तो पैदल आते हुए व्यक्ति सकपका गये और पीछे मुड़कर भैरोदासपुर पुलिया से पिछे मुड़कर राजेसुल्तानपुर की तरफ भागने लगे | पुलिस बल भागते हुए व्यक्तियों को एक बारगी घेर कर आवश्यक बल प्रयोग कर समय 19:10 बजे किया गया | नाम पता पूछने पर उन्होंने अपना नाम क्रमश: 1. पप्पू S/O पुत्तुल ग्रा0 अछैवट थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ 2.भोला S/O बहादुर ग्रा0 शंकरपुर थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ बताया | मौके पर तलाशी से अभियुक्त गढ़ के पास से 40 लीटर अवैध देशी शराब बरामद किया गया | गिरफ्तारी बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 261/20 धारा 60 Ex. Act थाना महाराजगंज जनपद आजमगढ़ पंजीकृत कर अभियुक्त गणों का चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है |
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0- 261/20 धारा 60 Ex. Act थाना महाराजगंज जनपद आजमगढ़ |
गिरफ्तार अभियुक्त

  1. पप्पू पुत्र पुत्तुल सा0 अक्षयवट थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ |
  2. भोला पुत्र बहादुर सा0 शंकरपुर थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ |
    बरामदगी
    40 लीटर अवैध देशी शराब |
    गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
    SHO श्री गजानन्द चौबे, उ0नि0 देवनाथ यादव, का0 अखिलेश यादव, HG हरेन्द्र सोनकर थाना महाराजगंज जनपद आजमगढ़ |

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading