ब्यूरो डेस्क | बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने सुसाइड कर लिया. उन्होंने मुंबई के बांद्रा में अपने घर पर फांसी लगाकर जान दे दी. एक सप्ताह पहले ही उनकी पूर्व मैनेजर दिशा सालियान ने भी सुसाइड कर लिया थी.
आपको बताते चलें कि मिली जानकारी के अनुसार दिशा सालियान ने बालकनी से कूदकर आत्महत्या की थी. सुसाइड की वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई है. जानकारी के अनुसार, उनके नौकर ने फोन कर पुलिस को आत्महत्या के बारे में बताया था. वे आखिरी बार ड्राइव फिल्म में नजर आए थे. उन्होंने साल 2013 में काई पो चे फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा था.
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने अपने बांद्रा वाले घर में फांसी लगाकर खुदकुशी की। पुलिस टीम घटनास्थल पर मौजूद। pic.twitter.com/N7AuTaKGPA
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 14, 2020