गाजीपुर सांसद अफजाल अंसारी के घर लगा बधाइयों का ताता

ग़ाज़ीपुर: गाजीपुर सांसद अफजाल अंसारी का 69 वॉ जन्मदिन एक सादे समारोह के तहत मनाया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे । इस दौरान सांसद अफजाल अंसारी ने बधाई देने वाले सभी लोगों को धन्यवाद ज्ञापित किया और आभार जताते हुए कहा कि यह दौर काफी बुरा चल रहा है किसान बाढ़ से परेशान है जगह- जगह मार्गो पर बाढ़ का पानी फैला हुआ है इतनी परेशानियों के बावजूद इतने लोग यहां पहुंचे यह मेरे लिए आपके दिलों में जो स्नेह है उसे दर्शाता है। आप सब के स्नेह का मैं सदैव ऋणी रहूंगा और आप सबके कदम से कदम मिलाकर चलने का प्रयास करूँगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज राजनीति की बात नहीं करूंगा लेकिन जिस प्रकार से मेरे परिवार पर सरकार व्यक्तिगत कार्रवाई कर रही है वह सरासर गलत है। उन्होंने मौजूद लोगों से यह सवाल किया कि आखिर मेरी गलती क्या है, आप सब ने अपना प्यार और आशीर्वाद देकर मुझे सांसद बनाया और हमारे विपक्षी इस जनादेश को पचा नहीं पा रहे इसलिए तमाम तरह के हथकंडा अपनाते हुए हम सब को कमजोर करने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन वह इस बात को जान लें की हमारे परिवार ने अंग्रेजों से भी मुकाबला किया और पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान से भी हमारा परिवार विरोधियों को मुंहतोड़ जवाब देना जानता है और जब- जब हम पर जुल्म हुए हैं जनता ने उन जुल्मीयों को करारा जवाब दिया है। कार्यक्रम में जिले भर के तमाम नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे जिनमें प्रमुख रूप से शमीम अहमद, रियाज अंसारी ,शारदानंद राय उर्फ (लुटूर राय), वीरेंद्र यादव, रामकृत यादव,मुन्ना राय, मुन्नन यादव, बलराम पटेल, गामा राम,रामजी राय,गोपाल राय, शेषनाथ यादव सहित आदि लोग मौजूद थे। कार्यक्रम की देखरेख सुहैब अंसारी उर्फ मन्नू के जिम्मे थी।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading