गाज़ीपुर। मुहम्दाबाद का अंसारी परिवार किसी परिचय का मोहताज नहीं है, अब इसी परिवार से युवा नेता मन्नू अंसारी ने मुहम्मदाबाद विधानसभा के हरिहरपुर, बैजलपुर, तिवारीपुर, बसुआ का पुरा, मठीया, सुरतापुर, नवापुरा आदि बाढग्रस्त गांवों का नांव से निरीक्षण किया और बाढ़ पीड़ितों से मिलकर उनकी समस्याओ के बारे में जानकारी ली।
मन्नू अंसारी ने बताया कि गंगा के खतरे का निशान पार करने से मुहम्मदाबाद विधानसभा के तीनो ब्लाक भयंकर बाढ की चपेट में आ गये है। जिसमें दर्जनो गांव ऐसे है कि वह मुख्य मार्ग से कट गये है वहां केवल नांवो के द्वारा ही जाया जा सकता है, जिससे गांव में रहने वाले भारी परेशानियो से घिर गये है। उन्होने कहा कि मुहम्मदाबाद, भांवरकोल और रेवतीपुर ब्लाक के बाढग्रस्त गांव में पशुओ के चारे के लिए पशु पालको को बड़ी परेशानी हो रही है, क्योंकि हरे चारे के खेत में गंगा का पानी लग गया है और वह पूरी तरह से डूब गये है। उन्होने प्रशासन से मांग किया है कि बाढ राहत कार्यो में तेजी लाये और पशुओ के लिए चारे का अतिशीघ्र व्यवस्था करें।

मन्नू अंसारी ने बताया कि बाढ राहत कार्यो में लगें नांवो के नाविको को मानदेय समय से न मिलने की शिकायत मिली है, उन्होने जिला प्रशासन से मांग किया है कि इन्ही नाविको के ऊपर बाढ राहत व क्षेत्र के नागरिको को नाव से आवागमन करवाने की जिम्मेदारी है। उन्हे तत्काल उनकी मजदूरी मिलने से उनके अंदर उत्साह बढ़ेगा और मेहनत से कार्य करेंगे। मन्नू अंसारी के साथ जिला पंचायत सदस्य फेंकू यादव, सलमान अंसारी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अजय यादव, प्रधान गोपाल पासी मौजूद








