गाज़ीपुर। कायस्थ स्वाभिमान संघर्ष मिशन 2022 के तहत पूर्व सभासद राजू श्रीवास्तव के आवास पर बैठक की गई इस बैठक में निर्णय लिया गया कि सदर विधानसभा 375 एवं नगर पालिका चेयरमैन एवं सभासद के चुनाव हेतु चिंतन एवं मंथन किया गया तथा आगे की रणनीति बनाई गई। जिसकी अध्यक्षता पूर्व सभासद राजू श्रीवास्तव एवं संचालन केशव प्रसाद श्रीवास्तव ने किया।
इस अवसर पर आलोक श्रीवास्तव अरुण श्रीवास्तव चुन्नू अजय श्रीवास्तव अनिल वेदांती पूर्व सभासद संदीप श्रीवास्तव सुनील श्रीवास्तव संजीव श्रीवास्तव आनंद शेखर श्रीवास्तव मनोज श्रीवास्तव अनूप श्रीवास्तव अन्य सभी लोगों की उपस्थिति में मीटिंग संपन्न हुई कायस्थ एकता जिंदाबाद