धन्य हो जनप्रतिनिधि: सीवर किनारे, दुर्घटना पुकारे

विश्वजीत मिश्रा की रिपोर्ट

वाराणसी। फुलवरिया गेट नंबर 4 के पास मंगलवार की सुबह गांव के लोगों ने जबरदस्त धरना प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि फुलवरिया गेट नंबर चार के पास के रोड पर पूरे साल सीवर का पानी भरा रहता है, जिसके कारण आये दिन लोग घायल होते हैं और क्षेत्रीय लोगों को इसी गंदगी सो होकर गुजरना पड़ता है। लोगों की मांग है कि जिला प्रशासन तत्काल इस रोड को बनवाए और सीवर के पानी का निकासी कराए, ताकि लोगों को आने-जाने में दिक्कत ना हो।
धरना प्रदर्शन कर रहे ज्ञानप्रताप सिंह ने बताया कि फुलवरिया गेट नंबर चार के पास इस रोड पर साल भर पानी भरा रहता है, जिससे लोगों को आने जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। आज से नवरात्रि भी शुरु हो गयी है, महिलाएं और श्रद्धालु खराब रोड के चलते दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं।
ज्ञानप्रताप सिंह ने विधायक और सांसद पर आरोप लगाते हुए कहा कि अनिल राजभर, डॉ महेंद्र पांडेय भी इस रोड पर कभी ध्यान नहीं देते। हमारी यही मांग है कि इस रास्ते को जल्द से जल्द ठीक कराया जाए। उन्होंने बताया कि यहां कुल 15 वार्ड है और सभी का यह एक ही रास्ता है।
स्थानीय निवासी सत्तु भारद्वाज ने बताया कि यह फुलवरिया गांव का मुख्य मार्ग है फिर भी इसका इतना बुरा हाल है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि रोड बनवाने और पानी निकासी के लिए गांव के प्रतिनिधियों व जिला प्रशासन को भी शिकायत की गई पर आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई। इससे नाराज होकर आज हमलोग धरना दे रहे हैं और प्रशासन से इस रोड को बनवाने की मांग कर रहे हैं।

Related Post

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading