रिपोर्ट:-शैलेन्द्र शर्मा
आजमगढ़। जिले में पहुंचे समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव बाबूलाल सेठ ने जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन द्वारा व्यापारी के साथ की गई अभद्रता के मामले पर कहा कि जितने भी अधिकारी इसमें दोषी हैं उनको तत्काल सस्पेंड किया जाए। क्योंकि उप जिलाधिकारी के दुर्व्यवहार की वजह से सभी व्यापारी दहशत में है।
आपको बता दें कि सर्राफा व्यवसाई आशीष गोयल के साथ उप जिलाधिकारी सदर गौरव कुमार व सीओ सिटी डॉ0 राजेश तिवारी के द्वारा मास्क न लगाने पर मारपीट व अभद्रता की गई है जिसको लेकर आक्रोशित व्यापारियों ने कोतवाली परिसर में जमकर हंगामा किया था और जाम भी लगा दिया था। इसके विरोध में व्यापारियों ने अपनी दुकानों को भी बंद रखा था। इसकी जानकारी होने के बाद समाजवादी पार्टी के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव बाबूलाल सेठ आजमगढ़ पहुंचे इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि प्रशासन के द्वारा जो अभद्रता की गई है हम लोग इस कार्रवाई से संतुष्ट नहीं है और जिस तरह की यह घटना हुई है वह निंदनीय घटना हुई है। इसमें जितने भी अधिकारी दोषी है तत्काल सस्पेंड किया जाए। इस घटना के बाद से व्यापारियों में दहशत फैला हुआ है। उन्होंने कहा कि अगर दोषी अधिकारियों को सस्पेंड नहीं किया गया तो समाजवादी पार्टी पूरे प्रदेश में इसको लेकर धरना प्रदर्शन करेगी और तब तक करेगी जब तक न्याय नहीं मिल जाता अगर न्याय नहीं मिलता है तो वह न्यायालय की शरण में भी जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले को लेकर वह देश प्रदेश स्तर के व्यापारियों से बात करेंगे और आंदोलन की रणनीति को तय करेंगे।
